प्लास्टिक+ग्लास बोतल कभी ना फेंके, 6 DIY Decor से करें छोटा-बड़ा हर साइज यूज

Published : Jun 10, 2026, 05:45 PM IST
प्लास्टिक+ग्लास बोतल DIY Decor

सार

Plastic Bottle Craft Ideas Easy: क्या आप भी घर से खाली प्लास्टिक और ग्लास बोतलें फेंक देते हैं? अगर ऐसा है तो आप अब तक अपने हजारों रुपए का नुकसान कर चुके हैं। जानें कैसे इन यूजलेस बोलत को नया रूप देकर शानदार DIY Decor तैयार किया जा सकता है?

घर में पड़ी खाली प्लास्टिक और ग्लास की बोतलें थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से बेहद खूबसूरत डेकोर पीस में बदली जा सकती हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे डेकोरेशन आइटम्स की जगह आप इन पुरानी बोतलों को नया और स्टाइलिश लुक देकर घर के हर कोने को सजा सकते हैं। खास बात यह है कि इन DIY आइडियाज के लिए ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

पर्ल वर्क से दें लग्जरी लुक

साधारण ग्लास या प्लास्टिक बोतल को पहले किसी सॉलिड कलर से पेंट कर लें। इसके बाद अलग-अलग साइज के पर्ल को ग्लू गन की मदद से बोतल पर चिपकाएं। आप फ्लोरल पैटर्न, वेव डिजाइन या पूरी बोतल पर पर्ल वर्क कर सकते हैं। यह डिजाइन सेंटर टेबल और शोकेस के लिए बेहद प्रीमियम दिखाई देता है।

और पढ़ें -  स्मॉल साइज टेबल डिजाइन, 8 फैंसी पैटर्न से करें स्टाइलिश होम डेकोर

मिरर वर्क से बनाएं ट्रेडिशनल डेकोर

छोटे-छोटे गोल, चौकोर या डायमंड शेप मिरर खरीदकर बोतल पर चिपकाएं। मिरर के आसपास गोल्डन लेस या स्टोन चेन भी लगाई जा सकती है। रोशनी पड़ने पर मिरर खूबसूरती से चमकते हैं और बोतल किसी डिजाइनर डेकोर पीस जैसी नजर आती है।

एक्रिलिक पेंट से करें आर्टिस्टिक मेकओवर

अगर आपको पेंटिंग पसंद है तो बोतलों पर एक्रिलिक कलर्स से मंडला आर्ट, फ्लोरल डिजाइन, ज्योमेट्रिक पैटर्न या एब्स्ट्रैक्ट आर्ट बना सकते हैं। हल्के और गहरे रंगों का कॉम्बिनेशन बोतल को यूनिक लुक देता है। इसके बाद वार्निश की एक कोटिंग कर दें ताकि डिजाइन लंबे समय तक सेफ रहे।

जूट रोप और लेस से दें रस्टिक लुक

बोतल पर ग्लू लगाकर जूट रोप को नीचे से ऊपर तक लपेटें। इसके बाद बीच-बीच में लेस, लकड़ी के बटन या छोटे आर्टिफिशियल फूल लगा सकते हैं। यह रस्टिक और हैंडमेड स्टाइल डेकोरेशन आजकल काफी ट्रेंड में है और बालकनी या लिविंग रूम में बेहद अट्रैक्टिव लगता है।

और पढ़ें -  Makeup Fixer Under 500Rs: मेकअप फिक्सर ऑप्शन 500Rs में, सस्ते में देंगे महंगा रिजल्ट

स्टोन और कुंदन वर्क से बनाएं रॉयल पीस

पुरानी बोतल को पहले मैट गोल्ड, सिल्वर या ब्लैक रंग से पेंट करें। फिर उस पर रंगीन स्टोन, कुंदन, मोती और बीड्स की मदद से डिजाइन तैयार करें। यह DIY डेकोर फेस्टिवल और खास मौकों पर घर की सजावट को एक अलग ही शाही अंदाज देता है।

फेयरी लाइट और ग्लिटर से करें मॉडर्न डेकोर

ट्रांसपेरेंट ग्लास बोतल के अंदर फेयरी लाइट डालें और बाहर की सतह पर हल्का ग्लिटर स्प्रे करें। रात के समय यह बोतल खूबसूरत लैंप की तरह चमकती है। बेडरूम, बालकनी या कॉफी कॉर्नर के लिए यह सजावट बेहद स्टाइलिश मानी जाती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

फ्लोरल मेहंदी की ट्रेंडी डिजाइन, बिगनर्स और मिनिमल लवर देखें नए पैटर्न
बेबी शावर के लिए 6 बेहतरीन मेहंदी डिजाइन, भर देंगी इमोशंस से