
लाइफस्टाइल डेस्क: वैसे तो गर्ल्स के बीच न्यूड कलर के लिपस्टिक शेड काफी पसंद किए जा रहे हैं लेकिन किसी खास मौके पर लाउड लिपस्टिक शेड बेस्ट लुक देते हैं।लाउड लिपिस्टिक से मतलब वाइब्रेंट, अटेंशन ग्रैबिंग लिपिस्टिक शेड से है। लाउड लिपिस्टिक शेड्स आपको एक अलग ही स्टेटमेंट लुक देंगे। आप स्टेटमेंट लिपस्टिक लुक के लिए डार्क रेड कलर, पिंक कलर, नियॉन कोरल लिपस्टिक शेड चुन सकती हैं। वही डीप पर्पल कलर की लिपस्टिक भी गर्ल्स के बीच खूब पॉपुलर हो रही है। आइए जानते हैं गर्ल्स अगर लाउड लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो कौन-से लिप कलर उनके लिए परफेक्ट चॉइस साबित होंगे।
अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं तो अपने लिए Cocoa Carnation coral lipstick लिपस्टिक शेड चुन सकती हैं। ब्राउन लिपस्टिक शेड काफी लाउड होता है और लाइट कलर की ड्रेस के साथ मैच किया जा सकता है। यह लिपस्टिक शेड आप एथनिक वेयर के साथ भी पेयर करके देख सकती हैं। आपको इसमें भी हल्के और डार्क शेड्स आसानी से ऑनलाइन मिल जाएंगे।
रेट्रो रेड, ब्रेव रेड से लेकर रोज रेड कलर की लिपिस्टिक को आप लाउड लिपिस्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आपके मेकअप बॉक्स में हमेशा डार्क रेड लिपिस्टिक के डिफरेंट शेड्स जरूर होने चाहिए। मूड के अकॉर्डिंग आप लिपिस्टिक ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर सकती हैं।
वायलेट वेपर डार्क लिपिस्टिक शेड आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक के लिए खरीद सकती हैं। ब्रांडेड लिपिस्टिक आपको 2 हजार रु के अंदर मिल जाएगी। ऐसी लिपिस्टिक को कभी भी नहीं लगाया जा सकता है लेकिन किसी खास ओकेजन और ड्रेस के अकॉर्डिग इसे मैच करा सकती हैं।
और पढ़ें: Skin Care Tips: बर्फ लगाना या स्टीम देना? फेस स्किन केयर के लिए क्या सबसे बेस्ट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.