December Travel: पार्टी कल्चर से दूर ये भी है गोवा ! घूमें चोराओ आइलैंड

Published : Nov 29, 2024, 06:38 PM IST
Chorao Island in Goa

सार

पणजी से सिर्फ 11 किमी दूर स्थित चोराओ आइलैंड गोवा के हिडन जेम्स में से एक है। पारंपरिक गोवा कल्चर और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के लिए यह जगह परफेक्ट है।

ट्रैवल डेस्क। विंटर आने के साथ गोवा में टूरिस्टों की संख्या पीक पर पहुंच चुकी है। ऐसे में अगर आप भी गोवा जाना चाहते हैं तो पार्टी कल्चर के साथ शांत गोवा को भी एक्सप्लोर करें। दरअसल, आज हम आपको गोवा के एक ऐसा आइलैंड के बारे में बताएंगे जो राजधानी पणजी से केवल 11 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर भीड़भाड़ से हटकर आप सूकून पा सकते हैं। आपको नेचर-सादगी पसंद हैं तो चोराओ आइलैंड जरूर विजिट करें।

गोवा का हिडेन जेम चोराओ आइलैंड

वैसे तो पूरा गोवा सुंदर है लेकिन चोराओ आइलैंड इसे स्पेशल स्टेटस और शांत वातावरण के कारण खास बनाता है। यहां पर पारंपरिक गोवा कल्चर और स्लो मोशन में चलने वाली जिंदगी देख सकते हैं। यहां पर कोई ऑफिस और कॉलेज के लिए भागता नजर नहीं आयेगा। यहां पर लोगों को प्रकृति के साथ समय बिताते देख मन को अलग शांति मिलेगी।

कैसे पहुंचे चोराओ आइलैंड?

चोराओ आइलैंड आने का प्लान है तो कुछ खास नहीं करना पड़ेगा। आप रिबंदर से फेरी लेकर चोराओ आइलैंड पहुंच सकते हैं। यह 10 मिनट की छोटी लेकिन रोमांचक सवारी है। वहीं,कार से आना चाहते हैं तो इसके लिए 10 रुपए का शुल्क पा सकते हैं। जबकि दो पाहिया और पैदल बिना किसी शुल्क के आ सकते हैं। फेरी चढ़ने के बाद आपको मंडोवी नदी का शानदार दिखेगा।

चोराओ आइलैंड में घूमने की जगह

फेरी उतरते ही आप बर्ड पार्क देख सकते हैं। यहां पर कई दुर्लभ पक्षी हैं,जो बहुत ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। चोराओ की सड़के मेन गोवा की तरह चौड़ी नहीं है। यहां पर कार से घूमना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए बाइक-स्कूटी मिलेंगे। रास्ते में कई गांव भी मिलेंगे,जहां पर पारंपरिक संस्कृति के साथ ट्रेडिशनल फूड का मजा मिल सकता है। सी फूड खाते हैं तो यहां जरूर आये।

चोराओ से जाये हिन्टरलैंड

वहीं, आपके पास वक्त है तो हिन्टरलैंड जा सकते हैं,जो करीब ढेड़ घंटे की दूरी पर है। यहां पर अरवालेम वॉटरफॉल्स, पांडव गुफाएं,तांबड़ी सुरला मंदिर,दूधसागर वॉटरफॉल्स निहार सकते हैं। गोवा जाने का प्लान है तो चोराओ आइलैंड जरूर एक्सप्लोर करें। ये आपको नाइट क्लब से हटकर शानदार एक्सपीरियंस देगा।

ये भी पढ़ें- December Travel: फ्लाइट को कहें बाय ! अब इस ट्रेन से करें 13 देशों के दर्शन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भरा चेहरा विद शार्प जॉलाइन, ट्राई करें 7 फेम फ्रेमिंग हेयरस्टाइल
ससुराल में लगेंगी रईस, ट्राई करें बहूरानी ये 7 इयररिंग्स चेन डिजाइंस