
लाइफस्टाइल डेस्क। 14 जनवरी देशभर में मकर संक्रांति और पोंगल का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मकर संक्रांति पर खास पूजा का विधान है। इस दौरान पूजा के लिए पीतल के बर्तन इस्तेमाल किये जाते हैं लेकिन कई बार महीनों तक रखे रहनें के कारण ये बिल्कुल काले पड़ जाते हैं। यहां तक धुलने के बाद भी इनकी चमक वापस नहीं आती है। आप भी कुछ ऐसी परेशानी से जूझ रही हैं तो यहां बताई गईं ये ट्रिक्स जरूर काम आयेंगी।
कैसे साफ करें ताबें के बर्तन
तांबे या फिर पूजा बर्तन साफ करने के लिए आप आपके एक मैजिकल वॉटर लेकर आये हैं। जिसकी मदद से कुछ मिनटों में नहीं बल्कि कुछ सेकेंड्स में आप बर्तन साफ कर सकती हैं।
ये भी पढे़ं- Flax Seeds खाना फायदेमंद, लेकिन Side Effects भी जान लें
सबसे पहले एक बाउल में पानी गरम कर लें। इसे गुनगुना नहीं बल्कि गरम कर लें। जब इसमें दो चम्मच विनेगर मिलाएं। यदि सिरका नहीं है तो दो चम्मच चीनी की तरह दिखने वाला साइट्रिक यूज करें। ये किसी भी दुकान में आराम से मिल जायेगा। साथ में ज्यादा से ज्यादा नमक एड करें। बस मैजिकल वॉटर तैयार है। तांबे क बर्तन चाहे जितना पुराना क्यों न हो। कुछ देर इसमें भिगोकर रख दें। यकीन मानिए वह सोने की तरह चमकने लगेगा।
पीतल के बर्तन कैसे साफ करें ?
तांबे के साथ अब पीतल के बर्तनों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। आप भी पूजा के लिए पीतल के बर्तन रखती हैं लेकिन साफ करने में दिक्कत आती है तो इसे साफ करने के लिए थोड़ा से टैमेटो कैचअप में विनेगर और कोई भी डिर्जेंट मिलाकर घोल तैयार कर लें और बर्तन में लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। जब अब इसे स्क्रबर की मदद से रगड़ें। धीरे-धीरे ये चमकने लगेगा। तो देखा आपने बिना मेहनत आप पीतल के बर्तन भी कुछ मिनटों में साफ कर सकती हैं।
ये भी पढे़ं- रोज दिन में 2 बार चावल खाने के नुकसान, क्या जानते हैं आप?
ये भी पढ़ें- संक्रांति में पहली बार बना रहे हैं तिल गजक, दादी के इन टिप्स से नहीं होंगे सख्त!