बिना अलमारी के भी रखें ढेर सारे कपड़े, घर के इन 8 कोनों का करें इस्तेमाल

Published : Oct 11, 2026, 01:53 PM IST
Clothes Storage Ideas

सार

Clothes Storage Ideas: घर में अलमारी के लिए जगह नहीं है? जानें बेड के नीचे, दीवार और दरवाजे के पीछे कपड़े रखने के 8 स्मार्ट तरीके, जिनसे कमरा रहेगा व्यवस्थित।

घर छोटा हो या किराए का कमरा स्पेस कम होने से अक्सर कपड़े रखने की समस्या बन जाती है। अब कपड़ों के लिए दूसरी अलमारी लाना हर किसी के बजट में नहीं होता तो किसी के घर में जगह नहीं होताी। ऐसे में कपड़ों का किसी कोने में ढेर लगाने की बजाय स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत है। जहां पर आप बिना बड़ी अलमारी के भी कपड़ों को आसानी से रख सकती हैं। बेड की नीचे की खाली जगह से लेकर दीवार और दरवाजे के पीछे तक, जानें उन 8 कोनों के बारे में जिन्हें स्टोरेज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेड के नीचे बनाएं स्मार्ट स्टोरेज

अगर आपके बेड के नीचे खाली जगह है, तो इसे कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां मौसमी कपड़े, एक्स्ट्रा बेडशीट, कंबल और कम इस्तेमाल होने वाले कपड़े रखे जा सकते हैं।

  • कपड़ों को जिप वाले स्टोरेज बैग में रखें।
  • ट्रांसपेरेंट डिब्बे इस्तेमाल करें, ताकि कपड़े आसानी से पहचान सकें।
  • डिब्बों पर लेबल लगाएं, जैसे सर्दियों के कपड़े या पार्टी वियर।

दीवार पर लगाएं हैंगिंग ऑर्गेनाइजर

कमरे में कपड़े रखने के लिए जगह न के बराबर है तो वॉल स्टोरेज सूटेबल विकल्प है। हैंगिंग ऑर्गेनाइजर को मजबूत हुक या रॉड की मदद से लगाया जा सकता है। इसमें टी-शर्ट, टॉप, लेगिंग्स, दुपट्टे और हल्के कपड़े रख सकते हैं। इस ट्रिक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कपड़े एक जगह रहते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाते हैं।

फोल्डेबल स्टोरेज बॉक्स

फोल्डेबल स्टोरेज बॉक्स उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिनके पास कपड़े रखने के लिए अलग अलमारी नहीं है। इन्हें बेड के पास, टेबल के नीचे या कमरे के किसी खाली कोने में रखा जा सकता है।आप अलग-अलग बॉक्स में रोजाना पहनने वाले कपड़े, ऑफिस वियर और घर में पहनने वाले कपड़े रख सकते हैं। इस्तेमाल न होने पर खाली बॉक्स को फोल्ड करके भी रखा जा सकता है।

पर्दे वाली ओपन रैक

अगर आपके पास थोड़ी-सी जगह है, तो ओपन रैक अलमारी का अच्छा विकल्प बन सकती है। इसमें कपड़े हैंगर पर टांगने के साथ नीचे की शेल्फ में फोल्ड करके भी रखे जा सकते हैं।रैक के सामने हल्का पर्दा लगा देने से कपड़े सीधे नजर नहीं आएंगे और कमरा भी व्यवस्थित दिखेगा।

सूटकेस को बनाएं अलमारी

घर में रखा खाली सूटकेस सिर्फ यात्रा के काम नहीं आता। इसका इस्तेमाल उन कपड़ों को रखने के लिए भी कर सकते हैं, जिन्हें आप रोजाना नहीं पहनते।इसमें सर्दियों के कपड़े, अतिरिक्त जींस,पार्टी वियर या दूसरे मौसमी कपड़े रखे जा सकते हैं। कपड़ों को छोटे-छोटे सेट में फोल्ड करके रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर पूरा सूटकेस खाली न करना पड़े।

दरवाजे के पीछे लगाएं हुक

कमरे का दरवाजा भी स्टोरेज के काम आ सकता है। इसके पीछे ओवर-द-डोर हुक लगाकर हल्के जैकेट, दुपट्टे, स्कार्फ और अगले दिन पहनने वाले कपड़े टांगे जा सकते हैं। इससे कपड़े कुर्सी या बेड पर बिखरे नहीं रहेंगे।

कपड़ों को रोल करें

अगर आपके पास छोटे डिब्बे का स्टोरेज स्पेस है, तो कपड़ों को रोल करके रखना कमाल की ट्रिक है। टी-शर्ट, नाइट सूट, लेगिंग्स और कैजुअल कपड़ों को रोल करने से उन्हें व्यवस्थित रखना आसान होता है।

  • एक जैसे कपड़ों को साथ रखें।
  • हल्के और भारी कपड़ों को अलग-अलग रखें।
  • हर बार नीचे रखे कपड़े निकालने के लिए पूरा ढेर न बिगाड़ें।

बास्केट को बनाएं कपड़ों का साथी

कई बार समस्या स्टोरेज की कमी से ज्यादा कपड़ों के इधर-उधर पड़े रहने की होती है। ऐसे में दो अलग बास्केट रखना मददगार हो सकता है। एक में साफ कपड़े रखें, जिन्हें फोल्ड करने का समय नहीं मिला है, और दूसरी में गंदे कपड़े डालें। इससे साफ और गंदे कपड़े आपस में नहीं मिलेंगे और कमरे में भी क्लीन लगेगा।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन क्यों पहनते हैं नारंगी रंग? जानें महत्व और स्टाइलिंग टिप्स
Nita Ambani Look: मजेंटा सिल्क साड़ी में नीता अंबानी का शाही अंदाज, 'देवी शक्ति' इवेंट में जुटे बॉलीवुड सितारे