रंग बदलेगा आपका भाग्य, ग्रहों के रंगों के अनुसार हर दिन पहनें कपड़े!

Published : Jan 08, 2025, 03:21 PM IST
colors for each day as per vastu expert jai madaan

सार

वास्तु एक्सपर्ट जय मदान के अनुसार, दिन के हिसाब से रंग पहनने से ग्रहों का प्रभाव संतुलित होता है। जानिए किस दिन कौन सा रंग पहनना शुभ है और कैसे ये आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

वास्तु एक्सपर्ट जय मदान ने हालही में एक पॉडकास्ट में पुछे गए सवालों का बहुत अच्छा जवाब दिया है। पॉडकास्ट के होस्ट ने जय मदान से पुछा कि क्या दिन के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए, इसके क्या लाभ हैं और कैसे जानें कि कौन से दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनें। इसपर जय मदान बताया कि हमें नहीं पता कि कौन से ग्रह हमारे अच्छे चल रहे हैं और कौन नहीं। ऐसे में रंगों के अनुसार कपड़े पहन हम अपने सभी ग्रहों को ठीक कर सकते हैं, जो ग्रह हमारे ठीक हैं वो ठीक रहेंगे और जो ग्रह सही नहीं होंगे वो ठीक हो जाएंगे। ऐसे में चलिए जान लेते हैं, कि कौन से दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें।

दिन के हिसाब से कौन से रंग के कपड़े पहनें यहां जानें

सोमवार (चंद्रमा का दिन):

चंद्रमा शांति और सादगी का प्रतीक है। चंद्र ग्रह का रंग सफेद है इसलिए, इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें, जो सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाता है।

घर में यहां लौंग रखते ही चमक जाएगी किस्मत! देवी लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी घर

मंगलवार (मंगल ग्रह का दिन):

मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। मंगल ग्रह का रंग लाल है इसलिए इस दिन लाल रंग पहनें, जो आत्मविश्वास बढ़ाता है और जीवन में जोश लाता है।

बुधवार (बुध ग्रह का दिन):

बुध बुद्धिमत्ता और संवाद का प्रतीक है। बुध ग्रह का रंग हरा है इसलिए, इस दिन हरा रंग के कपड़े पहनें, जो ताजगी और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।

गुरुवार (गुरु ग्रह का दिन):

गुरु ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक है। गुरु ग्रह का रंग पीला है इसलिए, इस दिन पीला रंग पहनें, जो खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है।

शुक्रवार (शुक्र ग्रह का दिन):

शुक्र प्रेम और सुंदरता का प्रतीक है। शुक्रग्रह सभी ग्रहों में चमकीला और शाइनी है इसलिए, इस दिन चमकीले और शाइनी रंग के कपड़े पहनें, जो आकर्षण और सौंदर्य को बढ़ावा देते हैं।

7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर से घर में बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी, जानें सही दिशा!

शनिवार (शनि ग्रह का दिन):

शनि गंभीरता और स्थिरता का प्रतीक है। शनि ग्रह तक रौशनी नहीं पहुंच पाती और अंधेरा होने के कारण ये सभी ग्रहों में गहरा नीला और काला दिखता है इसलिए, इस दिन काला या गहरा नीला रंग पहनें, जो शांति और स्थिरता लाता है।

रविवार (सूर्य ग्रह का दिन):

सूर्य ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक है। ग्रहों में सबसे बड़े ग्रह सूर्य के तेज और प्रकाश के बारे में सभी को पता है, सूर्य का रंग ब्राइट, चमकदार, पील, सुनहर, नारंगी और लाल समेत कई रंगों में दिखता है इसलिए, इस दिन ब्राइट और चमकदार रंग के कपड़े पहनें, जो आत्मविश्वास और ऊर्जावान महसूस कराते हैं।

वास्तु के अनुसार, डाइनिंग टेबल रखने की सही दिशा कौन सी है?

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मानसून में फूलों वाली 6 हेयर एक्सेसरीज, दिखाएगी आपको खिला खिला
गीता कपूर के 6 हेयरस्टाइल, गोल मटोल चेहरे को देंगे स्लिम लुक