Coffee And Tea hair Colour: सफेद बाल को नेचुरल करें काला, कॉपी और चाय से बनाएं हेयर कलर

Published : May 16, 2026, 07:45 PM IST

Coffee And Tea hair Colour: सफेद बालों को बिना केमिकल नेचुरली काला करना चाहती हैं, तो चाय और कॉफी से बना घरेलू हेयर कलर ट्राई करें। यह आसान उपाय बालों को डार्क, सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है। 

PREV
16

आजकल बालों को कलर करने के लिए लोग केमिकल बेस्ड डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल ड्राई और कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में चाय और कॉफी से बना नेचुरल हेयर कलर एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह तरीका बालों को नेचुरल रूप से डार्क करने के साथ-साथ उन्हें सॉफ्ट और शाइनी भी बनाता है।

26

चाय और कॉफी क्यों है फायदेमंद?

ब्लैक टी और कॉफी में नेचुरल पिगमेंट मौजूद होते हैं, जो बालों को हल्का डार्क ब्राउन टिंट देने में मदद करते हैं। साथ ही यह स्कैल्प को भी फ्रेश महसूस कराते हैं।

36

ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर

स्ट्रॉन्ग टी या कॉफी तैयार करें। इसके लिए एक कप पानी में 2-3 चम्मच ब्लैक टी या कॉफी डालकर 15-20 मिनट तक अच्छी तरह उबालें, ताकि गहरा रंग निकल आए।

46

मिश्रण को ठंडा करें

उबली हुई चाय या कॉफी को पूरी तरह ठंडा होने दें। गर्म मिश्रण सीधे बालों पर लगाने से स्कैल्प को नुकसान हो सकता है। रुम टेंपरेचर पर कॉफी और चाय के मिश्रण को ठंडा कर लें।

56

पहले शैंपू करें

बालों को हल्के शैंपू से धो लें, ताकि गंदगी और ऑयल हट जाए। साफ बालों पर रंग ज्यादा अच्छे से चढ़ता है। अब चाय या कॉफी के मिश्रण को बालों पर धीरे-धीरे डालें या ब्रश की मदद से जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों की मसाज करें, ताकि हर हिस्से में मिश्रण अच्छी तरह पहुंच जाए।

सिंपल में दें क्लासिक लुक, ट्राई करें दोनों कलाई में 6 चूड़ियों का सेट

66

शॉवर कैप पहनें

बालों को शॉवर कैप से कवर करें और 30 से 60 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अगर आपको ज्यादा गहरा रंग चाहिए, तो इस प्रक्रिया को दो बार दोहराएं।

और पढ़ें: Gujarati Sarees: बंधनी से लेकर पटोला साड़ी तक, नई बहू को दें ये 6 गुजराती साड़ी

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories