
Colin Spray Bottle DIY: घर में कांच या फर्नीचर को साफ करने के लिए आप भी कॉलिन स्प्रे का इस्तेमाल करते होंगे? जो एक स्प्रे बोतल में आता है। लेकिन ये कॉलिन की बोतल खत्म होने के बाद इसकी स्प्रे बोतल को क्या आप फेंक देते हैं? तो यह बोतल बहुत यूजफुल हो सकती है, क्योंकि इसमें स्प्रे पंप पहले से लगा होता है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कॉलिन की बोतल को इस्तेमाल करने के पांच आसान और क्रिएटिव तरीके...
कॉलिन की खाली बोतल को अच्छी तरह से साफ कर लें। बोतल में पानी भरें और पौधों पर स्प्रे करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। खासकर इनडोर प्लांट के लिए यह परफेक्ट है, क्योंकि यह पत्तियों को भी साफ करता है और जड़ों में ज्यादा पानी जमा नहीं होता है।
और पढ़ें- पुरानी प्लास्टिक बॉटल को यूज करने के 7 अमेजिंग DIY Hacks
पुरानी खाली पड़ी कॉलिन की बोतल में आप पानी या लिक्विड वॉश भर कर अपनी कार के कांच और कोनों की सफाई अच्छे से कर सकते हैं। ये एक आसान और बजट फ्रेंडली तरीका है अपनी कार को आसानी से साफ करने के लिए।
पुरानी कॉलिन की बोतलों का इस्तेमाल करके आप बच्चों के कलर इसमें भर के स्प्रे पेंट उनके लिए बना सकते हैं। इससे वो क्रिएटिव आर्ट भी बना सकते हैं। यह बच्चों के लिए फन और क्रिएटिव एक्टिविटी होगी।
कॉलिन की पुरानी बोतलों को साइड से कट करके इसमें मिट्टी भरें, छोटे पौधे लगाए। किचन गार्डन या बालकनी के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन रहेगा।
अगर आपके पास छोटी कॉलिन की बोतल है, तो उसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। अब इसमें गुलाब जल या फेस मिस्ट भरें और स्किन और हेयर केयर में इसका इस्तेमाल करें। समर में ये आपके बड़े काम आने वाला है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.