Colorful Buttons DIY: बेकार पड़े बटन से रंगीन दिखेगा घर, 5 खूबसूरत डेकोर आइडिया

Published : Apr 29, 2026, 02:00 PM IST
Colorful Buttons DIY

सार

Button decoration ideas: पुराने रंग-बिरंगे बटन को फेंकने की बजाय इन 5 DIY आइडियाज से बनाएं वॉल आर्ट, फोटो फ्रेम, कोस्टर और खूबसूरत होम डेकोर आइटम्स। कम बजट में घर को दें एस्थेटिक और क्रिएटिव लुक।

कपड़े पुराने होने या फटने पर हम अक्सर उन्हें दूसरे कामों में इस्तेमाल कर लेते हैं। आप पुराने कपड़ों के बटन को इकट्ठा करें और उन्हें फेंकने के बजाय होम डेकोर के लिए इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ बटन का यूज हो जाएगा बल्कि घर भी सुंदर दिखेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 होम डेकोर आइडिया के बारे में, जो बेकार रंगीन बटन से बनाए जा सकते हैं। 

रंगीन बटन से सजाएं फोटो फ्रेम

रंगीन बटन की मदद से आप फोटो फ्रेम को सजा सकते हैं। छोटे फ्रेम के चारों तरफ ब्लू लगाएं और अपने पसंद की बटन को उसमें चिपका दें। इससे कुछ समय में फोटो फ्रेम के खूबसूरती दो गुना बढ़ जाएगी। 

रंगीन बटन से बनाएं विंड चाइम

रंगीन बटन में चार छेद दिए रहते हैं। आप इनकी मदद से आप धागों से बांधकर सुंदर विंड चाइम बना सकते हैं। इन विंड चाइम के बीच में घंटियां बांध दें ताकि हवा चलने पर यह टकराते हुए आवाज करें। यह विंड चाइम आप लकड़ी के साथ भी बांधकर घर की खाली दीवार को सजा सकते हैं।

और पढ़ें: Old Toys Reuse: पुराने-टूटे खिलौने फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं मिनी प्लांटर

बटन जार डेकोरेशन

कांच के खाली जाप या बॉटल को सजाने के लिए रंगीन बटक को चिपकाएं। इसके अंदर आप फेयरी लाइट्स या फिर कैंडल रखें। यह DIY डेकोर बेडरूम और लिविंग में अच्छा लगेगा। आप चाहे तो इनडोर छोटे प्लांटर के बाहर भी रंगीन बटन को चिपकार उसका पूरा लुक बदल सकते हैं। अगर बटन नहीं है, तो ऑनलाइन आसानी से आपको रंगीन बटन मिल जाएंगे।

बटन कोस्टर

अगर आपके पास पुराना चौकोर कार्डबोर्ड बेस है, तो उसे आप कलरफुल बटन से सजा सकते हैं। ऊपर से ट्रांसपेरेंट वेनिस लगा दें ताकि सरफेस स्मूथ हो जाए। यह कलरफुल कोस्टर आपके डाइनिंग टेबल या फिर कॉफी टेबल पर काफी अच्छा दिखेगा।

बटन बुकमार्क

किताबें पढ़ने का शौक है, तो उस पर भी बटन की मदद से रंग जोड़ सकते हैं। सिंपल बुकमार्क बनाने के लिए किसी बड़े सजावटी बटन को रिबन या पेपर क्लिप के ऊपर चिपका दें। यह दिखने में आई कैचिंग होता है और किताब पढ़ने का मजा दोगुना हो जाता है।

और पढ़ें: Serum Bottle Makeover: खाली सीरम बोतल से दिखाएं हुनर, घर पर बनाएं प्लांटर

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Small Room Decor Ideas: छोटे कमरे को बड़ा और लग्जरी कैसे दिखाएं? 10 यूनिक होम डेकोर आइडियाज
ब्लैक आउटफिट पर कैसे इयररिंग्स पहनें ? 7 कमाल के स्टाइलिंग पीस