Vegetable Flower Vase: रसोई की 4 सब्जियों से बनाएं महंगे जैसे फ्लावर वास, घर बैठे करें शानदार डेकोर अपग्रेड

Published : Apr 28, 2026, 09:30 PM IST
Vegetable Flower Vase Easy Ideas at Home

सार

Vegetable Flower Vase Easy Ideas: रसोई में रखी आम सब्जियों से आप शानदार और स्टाइलिश फ्लावर वास बना सकते हैं। जानिए खीरा, गाजर, जुकिनी और शिमला मिर्च से 4 आसान फ्रेश फ्लावर वास बनाने के तरीके, जो आपके घर को देंगे जरा हटके वाला प्रीमियम लुक।

Vegetable Flower Vase Easy Idea at Home: अगर आप घर की सजावट में कुछ नया और यूनिक ट्राय करना चाहते हैं, तो जानिए नए वेजिटेबल वास DIY ट्रेंड के बारे में। वेजिटेबल वास देखने में बेहद फ्रेश, प्रीमियम और स्टाइलिश लगते हैं, लेकिन कम खर्च में काम हो जाता है। इसके लिए किसी महंगे डेकोरेशन मटेरिअल की जरूरत नहीं पड़ती, बस रसोई में मौजूद आम सब्जियों से ही आप अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर सिंपल ग्लास वास को शानदार प्रीमियम लुक दे सकते हैं। यहां है शानदार वेजिटेबल फ्लावर वास बनाने के 4 आसान तरीके।

खीरे से बनाएं फ्रेश लुक वाला वास (Cucumber Flower Vase)

गर्मियों में हर घर में खीरा रहना आम बात है। इसी खीरे से आप फ्रेश लुक वाला वास बना सकते हैं। इसके लिए एक सिंपल ग्लास जार लें। अब खीरे को पतले राउंड स्लाइस में काट लें। अब जार के अंदर किनारों पर एक-एक कर खीरे के स्लाइस चिपका दें। बीच में पानी डालकर फूल सजा दें। ये वास कूल, फ्रेश और नेचुरल लुक देता है। समर सीजन के लिए परफेक्ट है।

गाजर से वास को दें ब्राइट और चीयरफुल टच (Carrot Flower Vase)

गाजर का शानदार कलर वास को बेहद अट्रैक्टिव बना देता है। गाजर से एक ब्राइट और चीयरफुल फ्लावर वास बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को पतले गोल टुकड़ों में काटें। अब इन्हें जार के चारों तरफ अंदर की ओर सजाएं। हल्का सा जूट धागा बांध दें। इसका ऑरेंज कलर आपके डेकोर को तुरंत पॉप बना देगा।

जुकिनी से बनाएं एलिगेंट वास डिजाइन (Zucchini Flower Vase)

जुकिनी से क्लासी फ्लावर वास बनाने के लिए सबसे पहले जुकिनी को लंबी पतली स्लाइस में काटें। अब इन्हें स्पाइरल या सीधी लाइन में जार के चारों तरफ लगाएं। ऊपर से रिबन या धागा बांधें। ये वास दिखने में बेहद क्लासी और मॉडर्न लगता है। आप चाहें तो जुकिनी को स्क्वायर या कोई और मनपसंद शेप में भी कट कर सकते हैं।

शिमला मिर्च से पाएं वाइब्रेंट लुक (Capsicum Flower Vase)

शिमला मिर्च से बना फ्लावर वास बेहद कलरफुल और अट्रैक्टिव दिखता है। बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को रिंग शेप में काटें। इन्हें जार के बाहर या अंदर इच्छा अनुसार सजाएं। अब फूल डालकर फाइनल टच दें। ये वास सबसे ज्यादा कलरफुल और फेस्टिव फील देता है।

सब्जियों से स्टाइलिश फ्लावर वास बनाने के लिए ताजी सब्जियों का ही इस्तेमाल करें

सब्जियों से स्टाइलिश फ्लावर वास बना रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि सब्जियां ताजा हों। ज्यादा समय के लिए रखना हो तो अंदर अलग पानी वाला ग्लास इस्तेमाल करें। रोजाना इसका पानी बदलें ताकि बदबू न आए।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Goa Beach Dress Ideas: गोवा वेकेशन पर पहनें ये 7 ड्रेसेस, बीच पर लगेंगी बोल्ड
Kids Mehndi: बच्चों की मेहंदी, बुआ की शादी में भतीजी देखें खूबसूरत डिजाइन