पुराने पीतल-तांबे के दिखेंगे चमाचम, घर में रखी 5 चीजों से लौटाएं चमक

Published : Jun 15, 2026, 07:00 PM IST
How to clean copper brass utensils

सार

How to Clean Copper Brass Utensils: तांबे-पीतल के बर्तन काले पड़ने पर सफाई कैसे करें ? क्या इमली और सिरके का इस्तेमाल कर दाग हटाए जा सकते हैं? पीतल के बर्तनों की देखभाल करने के 5 आसान टिप्स कौन से हैं?

भारतीय घरों में तांबे और पीतल लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता है। जो दिखने में न केवल रॉयल लगते हैं बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। हालांकि ज्यादा इस्तेमाल न करने और रखने से यह धूल खा जाते हैं। कभी-कभी तो मिट्टी की ऐसी परत जमती हैं तो इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं तांबे-पीतल बर्तन साफ करने के आसान तरीके, जिसके लिए आपको 1 रु. भी नहीं खर्च करना पड़ेगा। घर में रखी चीजों से इन्हें क्लीन किया जा सकता है।

इमली और नमक का पेस्ट

इमली प्राकृतिक तौर पर क्षारीय होता है, जो तांबे और पीतल के बर्तनों में जमी हुई परत हटाने में मदद करती है।

कैसे साफ करें ?

  • 2-3 इमली लें
  • 1-2 चम्मच नमक मिलाएं
  • पेस्ट बनाकर बर्तन पर लगाएं
  • 5-10 मिनट बाद मुलायम कपड़े से रगड़े
  • बर्तन को धोकर साफ कर लें

सोनपट (रीठा) का घोल

पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए रीठा का घोल भी फायदेमंद साफ हो सकता है। यह आसानी से ज्यादातर घरों में मिल जाता है।

कैसे क्लीन करें ?

  • 100 ग्राम रीठा लें
  • 1 लीटर पानी में उबालें
  • ठंडा होने पर छान लें
  • इस पानी से बर्तन धोएं
  • ये जिद्दी दाग और ग्रीस के हटाता है

क्रीम ऑफ टॉर्टर और नींबू

बर्तनों को साफ करने के लिए यह बहुत आसान DIY तरीका है, जो बर्तनों की चमक तुरंत वापस ला देता है। अगर पीतल के बर्तन की चमक खो चुकी हैं तो यह घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें ?

  • एक बाउल में आधा चम्मच क्रीम ऑफ टार्टर लें
  • बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार
  • बर्तनों में 5-10 मिनट लगाकर छोड़ दें
  • स्क्रब की मदद से रगकर पानी से धो दें

ये भी पढ़ें- ₹10 का सफेद लिक्विड पौधों के लिए अमृत, दोगुना तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ !

आटा, सिरका और नमक पेस्ट

तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है।

कैसे करें ?

  • 1 एक सिरके में 1 चम्मच नमक मिलाएं
  • उसमें आटा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें
  • बर्तनों में 15-30 मिनट लगाकर छोड़ दें
  • गुनगुन पाने से धोकर साफ कर लें

दही या छाछ से करें साफ

अगर पीतल के बर्तनों में नक्काशी वर्क है तो उसमें ज्यादा हार्ट या क्षारीय चीजें इस्तेमाल करने की बजाय आप दही और छाछ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी बर्तन जल्द साफ होते हैं और चमक भी बनी रहती हैं।

कैसे करें ?

  • बर्तन पर ताजा दही या छाछ लगाएं
  • 1-2 घंटे तक लगाकर छोड़ दें
  • बाद में ठंड पानी से धुलकर पोंछ लें

तांबे के बर्तन साफ करने के टिप्स

  • यदि बर्तनों में वर्निशा या कोटिंग वर्क है तो इसके लिए अम्लीय पदार्थ (नींबू-सिरका) इस्तेमाल मत करें
  • कॉपर- प्लेटेड बर्तनों पर जोर से न रगड़ें
  • सफाई से पहले बर्तनों को पानी से जरूर धुलें
  • नींबू-सिरका लंबे वक्त तक बर्तन पर न छोड़ें
  • ब्लीच- अमोनिया, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को इन घरेली क्लीनरों संग कभी न मिलाएं
  • सफाई के लिए दस्तानों का यूज करें

ये भी पढ़ें- लिविंग रूम वॉलपेपर डिजाइन, फ्लोरल आर्ट से बढ़ाएं घर की खूबसूरती

तांबे-पीतल के बर्तन काला होने से कैसे बचाएं ?

  • धुलने के बाद बर्तन को तुरंत सूखे कपड़े से पोंछें
  • कुछ समय खुली हवा में पूरी तरह से सूखने दें
  • नक्काशीदार वस्तुओं पर मिनरल ऑयल या वैक्स की लेयरिंग करें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

6 गोल्ड लुक हेयर एक्सेसरीज से पाएं रॉयल स्टाइल, सबकी ठहरेंगी नजरें
Remove Sofa Odor: बारिश में सोफे से आ रही बदबू मिनटों में होगी गायब, बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय