गोल चेहरे को देना है शार्प लुक? कंटूरिंग के इन 4 स्टेप से दिखेगा पतला

Published : Jun 15, 2026, 04:00 PM IST
कंटूरिंग

सार

Round Face Contouring Tips: गोल चेहरे को पतला दिखाने के लिए कंटूरिंग कैसे करें? कंटूरिंग के लिए सही शेड और प्रोडक्ट कैसे चुनें? कंटूरिंग के बाद हाईलाइटर लगाना क्यों जरूरी होता है? 

डबल चिन, चौड़ा चेहरा या फिर फूले गाल हैं, तो उन्हें आप मेकअप की मदद से बैलेंस कर सकते हैं। मेकअप के दौरान कंटूरिंग की बेहतरीन तकनीक चेहरे को पतला और शार्प दिखाने में मदद करती है। अगर कंटूरिंग सही तरीके से की जाए, तो चौड़ा फेस भी बैलेंस दिखने लगता है। आइए जानते हैं ऐसे कंटूरिंग के स्टेप्स के बारे में, जो आपका फेस स्लिम कर देंगे।

 स्किन टोन के हिसाब से चुने कंटूर प्रोडक्ट

जब भी मेकअप करें, उससे पहले अपने स्किन टोन को जरूर जान लें। अब स्किन टोन के दो से टीन शेड गहरा कंटूर स्टिक क्रीम या पाउडर चुनें। बहुत ज्यादा डार्क शेड इस्तेमाल करने से बचें वरना मेकअप अननेचुरल लग सकता है। अगर आप पहली बार कंटूर कर रही हैं, तो कंटूर क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे आपको बेहद आसानी महसूस होगी। सही जगह पर कंटूर लगाए। 

सही जगह पर कंटूर लगाएं

चेहरे को अगर बैलेंस और पतला दिखाना है, तो आपके गालों के नीचे जॉ लाइन और माथे के किनारे के साथ ही नाक के दोनों तरफ कंटूर अप्लाई करना होगा। गलों के बीच से कानों की और हल्की सी लाइन बना लीजिए। अब इसे ब्रश की मदद से हल्का मिक्स कीजिए। ऐसा करने से चेहरा ज्यादा पतला नजर आता है।

और पढ़ें: अंडरग्राउंड पार्किंग में भर जाता है पानी? मानसून से पहले अपनाएं ये उपाय

हार्श लाइन हटाएं

कंटूर करने के दौरान मेकअप स्पंज या ब्रश की मदद से आप हार्श लाइन को ब्लेड करना है। ध्यान रखिए कि कंटूर करने के बाद हार्श लाइन दिखनी नहीं चाहिए वरना चेहरा बहुत खराब दिखता है। सही से ब्लेंडिंग न करने से मेकअप नेचुरल लगता है और चेहरे की खूबसूरती उभर कर सामने आती है। 

हाईलाइटर का करें इस्तेमाल

कंटूरिंग करने के बाद हाई पॉइंट्स जैसे कि हाई पॉइंट्स जैसे नाक की ब्रिज, माथे के बीच और चीकबोन्स पर हाइलाइटर लगाना न भूलें। हल्का ब्रश लगाने से चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखता है।

और पढ़ें: नए जूते के डिब्बे को फेंकें नहीं- स्टोरेज से लेकर डेकोर तक करें इस्तेमाल

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

शॉर्ट हाइट गर्ल्स दिखेंगी लंबी, चुनें सोनम कपूर से 8 फैंसी सलवार सूट
Kids Plastic Table Designs: किड्स टेबल 6 क्यूट डिजाइन, प्लास्टिक में खरीदें प्लेफुल टेबल