Shoe Box DIY Ideas: क्या शू बॉक्स से स्टोरेज बॉक्स बनाया जा सकता है? पुराने जूते के डिब्बे का उपयोग कैसे करें? क्या शू बॉक्स से डॉल हाउस बनाना आसान है? LED लैंप शू बॉक्स से कैसे बनाया जाता है? क्या कार्डबोर्ड बॉक्स डेकोरेशन में काम आता है? जानें-

Cardboard Box Crafts: जब भी हम नए जूते या चप्पल खरीदते हैं, वे एक मजबूत कार्डबोर्ड बॉक्स में आते हैं। अक्सर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं या यूं ही रख देते हैं। लेकिन ये शू बॉक्स बहुत ही यूजफुल और क्रिएटिव DIY आइडियाज के लिए परफेक्ट होते हैं। आज हम आपको ऐसे 4 आसान और काम के तरीके बता रहे हैं जिनसे आप इनका शानदार इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शू बॉक्स स्टोरेज ऑर्गनाइजर

शू बॉक्स से स्टोरेज ऑर्गेनाइजर बनाना सबसे आसान और उपयोगी तरीका है। इसके लिए बॉक्स को अच्छी तरह साफ करें और ऊपर से कलरफुल पेपर, फैब्रिक या वॉलपेपर लगाएं। चाहें तो डेकोरेटिव आइटम भी जोड़ सकते हैं। इसमें आप आसानी से कॉस्मेटिक्स, स्टेशनरी, चार्जिंग केबल, या किचन की छोटी चीजें स्टोर कर सकते हैं।

और पढे़ं- Shoes Packing Hacks: ट्रेवल में जूते कैसे पैक करें? जानें 3 आसान और स्मार्ट हैक

डॉल हाउस-टॉय हाउस

अगर आप बच्चों के लिए कुछ क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो शू बॉक्स से एक सुंदर डॉल हाउस बना सकते हैं। इसके लिए बॉक्स को काटकर खिड़कियां और दरवाजे बनाएं। अंदर और बाहर पेंट करें और छोटे-छोटे फर्नीचर जैसे बेड, कुर्सी आदि जोड़ें। यह बच्चों के लिए एक बहुत ही मजेदार और क्रिएटिव टॉय बन जाता है।

LED लैंप

शू बॉक्स का इस्तेमाल एक सुंदर LED लैंप बनाने में भी किया जा सकता है। बॉक्स में छोटे-छोटे डिजाइन के होल करें और अंदर LED लाइट लगाएं। जब लाइट जलती है तो बाहर से बहुत ही सुंदर और क्रिएटिव पैटर्न दिखाई देता है, जो आपके कमरे को एक अलग ही लुक देता है।

ड्रॉअर ऑर्गनाइजर

अगर अलमारी में सामान इधर-उधर बिखरा रहता है, तो शू बॉक्स एक बेहतरीन ड्रॉअर ऑर्गेनाइजर बन सकता है। इसमें आप अंडरगारमेंट्स, छोटे कपड़े, एक्सेसरीज और अन्य छोटी चीजें आसानी से रख सकते हैं। बाहर से इसे पेपर या कपड़े से कवर करके और भी सुंदर बनाया जा सकता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1: क्या शू बॉक्स मजबूत स्टोरेज के लिए सही है?

हां, अगर अच्छे से कवर किया जाए तो यह हल्की चीजों के लिए बहुत उपयोगी होता है।

2: क्या शू बॉक्स से बच्चों के लिए खिलौने बनाए जा सकते हैं?

हां, इससे डॉल हाउस और टॉय हाउस आसानी से बनाए जा सकते हैं।

3: LED लैंप बनाने में शू बॉक्स सेफ है?

हां, बस सही तरीके से LED और वेंटिलेशन का ध्यान रखना जरूरी है।