DIY Jewellery Box: अगर आप महंगे बैंगल बॉक्स खरीदने की बजाय घर पर कुछ क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो ये DIY आइडिया आपके काम आएंगे। जूते के डब्बे, टिशू रोल और प्लास्टिक बोतल जैसी चीजों से आप आसानी से खूबसूरत और यूजफुल चूड़ी बॉक्स बना सकते हैं।

Bangle Box DIY Ideas: बैंगल्स को रखने के लिए आप भी बाजार से महंगे बैंगल बॉक्स लेकर आते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं DIY बैंगल बॉक्स। इससे आप घर में पड़ी चीजों से आसानी से बैंगल बॉक्स बना सकते हैं। बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी आपको चाहिए और आप शू बॉक्स से लेकर टिशू रोल से बैंगल बॉक्स बना सकते हैं...

जूते के डब्बे से बनाएं बैंगल बॉक्स

बैंगल बॉक्स बनाने का ये सबसे आसान और यूजफुल तरीका है। जिसमें ढेर सारी बैंगल स्टोर हो जाती हैं। इसके लिए जूते के डब्बे को साफ कर लें। अंदर फोम या कपड़ा लगाएं। ऊपर से गिफ्ट पैक या फिर फैब्रिक से सजाएं। चाहे तो ऊपर कुछ डिटेलिंग भी कर सकते हैं। अंदर चूड़ियों के रखने के लिए आप टिशू पेपर रोल को लगाते जाएं। इसमें चूड़ियां आसानी से फिट हो जाती हैं।

और पढे़ं- हाथों को दें हटकर लुक, ग्लास चूड़ियों संग रजवाड़ी कड़ा का नया ट्रेंड

प्लास्टिक बोतल से बनाएं बैंगल बॉक्स

प्लास्टिक बोतल से भी झटपट बैंगल बॉक्स आसानी से बन जाता है। बिसलरी की बोतल को ऊपर से आधे हिस्से में काटे। अंदर चाहे तो कपड़ा स्टिक करें, बैंगल्स डालें और बोतल को बंद करें। ढक्कन लगाएं, इससे आपकी चूड़ियां सुरक्षित रहेगी। ट्रैवल के लिए यह बहुत बढ़िया ऑप्शन है।

केक बॉक्स से बनाएं बैंगल बॉक्स

घर में केक तो आते ही होंगे, जिनके डब्बे आप फेंक देते हैं। लेकिन इससे आप बहुत खूबसूरत बैंगल बॉक्स बना सकते हैं। बस इसके अंदर कपड़ा या फिर पेपर लगाएं। बीच में पार्टिशन करने के लिए रोल्स लगा सकते हैं। इसमें अपनी चूड़ियों को डालें और झटपट आपका बैंगल बॉक्स बनकर तैयार हो जाएगा।

कार्डबोर्ड या कॉटन से बनाएं बैंगल बॉक्स

आपके घर में भी पुराने कार्टून और कार्ड बोर्ड्स पड़े रहते हैं। इसका इस्तेमाल आप बैंगल बॉक्स बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए एक बॉक्स को सामने से ओपन करें। इसमें चाहे तो इस तरह से जिग-जैग पैटर्न में पतला कार्डबोर्ड लगाएं। इसमें आपकी चूड़ियां अलग-अलग और सुरक्षित रहेंगी। ये ऑर्गेनाइज्ड और स्पेस सेविंग टेक्निक है।