Jitiya Mehndi Designs: 5 मिनट में बनाएं यूनिक मेहंदी डिजाइंस, इन हैक्स की लें मदद

Published : Sep 13, 2025, 11:33 AM IST
Jitiya Mehndi Designs

सार

Jitiya Mehndi Designs: संतान के लिए रविवार 14 सितंबर को जितिया का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं श्रृंगार में मेहंदी को भी शामिल करती हैं। यहां पर हम आपको कुछ मेहंदी डिजाइंस बताने जा रहे हैं, जिसे झटपट आप बना सकती हैं।

Jitiya Mehndi Designs Hack: मेहंदी हर पर्व-त्योहार पर महिलाएं लगाना पसंद करती हैं। अब मौका है जितिया व्रत का, जिसे महिलाएं संतान की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए रखती हैं। इस 24 घंटे के निर्जला व्रत में महिलाएं सजधज कर भगवान शिव, माता पार्वती, जीमूतवाहन और लव-कुश की पूजा करती हैं। व्रत से एक दिन पहले मेहंदी लगाने की परंपरा होती है। अगर आप भी इस बार जितिया व्रत रख रही हैं और मेहंदी लगाने का विचार है, लेकिन लगाना नहीं आता, तो यहां कुछ आसान हैक्स दिए गए हैं, जिनसे आप सिर्फ 5 मिनट में खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं।

टूथपिक हैक

टूथपिक की मदद से आप पूरे हाथ पर कुछ ही मिनटों में सुंदर मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। 5 टूथपिक को एक साथ बांधकर मेहंदी के घोल में डुबोएं और हाथ पर डिजाइन बनाएं। इससे फ्लावर बूटी का पैटर्न बहुत ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखता है। लिंक पर क्लिक कर सीखें डिजाइन बनाना।

चूड़ी की मदद से मेहंदी डिजाइन

चूड़ी की सहायता से भी खूबसूरत डिजाइन बनाए जा सकते हैं। कलाई या हथेली पर चूड़ी रखें और उसके किनारे पर मेहंदी की बिंदियां बनाना शुरू करें। इसके बाद इयरपिक की मदद से उन बिंदियों को जोड़कर फ्लावर डिजाइन तैयार करें।

 

 

सिक्के की मदद से मेहंदी डिजाइन

सिक्के का इस्तेमाल करके भी आसान और सुंदर मेहंदी बनाई जा सकती है। हथेली पर सिक्का रखें और उसके चारों ओर बिंदियां लगाएं। फिर इयरपिक से उन बिंदियों को हल्का-सा फैलाकर फ्लावर शेप दें। यह डिजाइन आप पूरी हथेली में या सिर्फ एक साइड पर बना सकती हैं। लिंक पर क्लिक कर देखें डिजाइन।

और पढ़ें: Mehndi Designs: 30 मिनट से ज्यादा नहीं ! फेस्टिव सीजन में ट्राई 5 न्यू मेहंदी डिजाइन

नेट की मदद से मेहंदी डिजाइन

घर में मौजूद किसी भी पतले नेट या जालीदार कपड़े का इस्तेमाल करें। इसे हथेली पर रखें और ऊपर से मेहंदी हल्के हाथों से भरें। कपड़ा हटाने पर हाथ पर खूबसूरत जालीदार पैटर्न बन जाएगा।

मेहंदी स्टिकर 

अगर आप बिल्कुल प्रोफशनल तरीके से मेहंदी लगाना वो भी 5 मिनट के अंदर चाहती हैं, तो मार्केट से मेहंदी स्टिकर लेकर आएं। दोनों हाथों के लिए आपको 50-99 रुपए में डिजाइन मिलते हैं। इसे बस हाथों पर चिपका लें और इसके ऊपर से मेहंदी को फैला दें। सूखने के बाद स्टिकर हटाएं। एक खूबसूरत डिजाइन आपके हथेली पर उकर कर आ जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: फूलों से सुंदर दिखेंगे पैर! करवा चौथ में सजाएं 7 लेटेस्ट फीट मेहंदी डिजाइन

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Best Face Primer: ऑयली, ड्राई या सेंसेटिव स्किन ? 2 मिनट में सेलेक्ट करें प्राइमर
बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ