
Eggshell Benefits: अंडा हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद हैं, ये तो हम सब जानते हैं। प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व इसे खाने के बाद शरीर को मिलता है। लेकिन क्या आपको इसके छिलके के फायदों के बारे में पता है। अंडा तोड़कर या फिर छिलकर इसके छिलके को हम फेंक देते हैं। लेकिन कचरे में फेंके जाने वाली ये चीज हमारे किचन से लेकर गार्डन तक में बड़े काम आ सकती है। आइए जानते हैं अंडे के छिलके के कुछ गजब यूज।
अंडे के छिलके से जले हुए बर्तन को हम साफ कर सकते हैं। छिलके को अच्छी तरह धोकर सूखा लें। फिर पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर से जले हुए या चिपके हुए बर्तनों को आसानी से साफ किया जा सकता है। यह नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है।
अंडे के छिलके में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इन्हें पीसकर पौधों की मिट्टी में डालने से पौधे हेल्दी और तेजी से बढ़ते हैं। इससे मिट्टी की क्वालिटी भी सुधरती है। गुलाब के पौधे से लेकर जैस्मिन के प्लांट तक आप इसे डालकर ढेरों फूल पा सकते हैं।
अंडे के छिलके का पाउडर चेहरे के लिए नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। इसे शहद या एलोवेरा जेल में मिलाकर फेस पैक के रूप में लगाया जा सकता है। इससे स्किन ग्लोइंग और स्मूद बनती है।
और पढ़ें: Skin Care : महंगे फेसवॉश को कहें बाय, जीरो बजट में इन 3 नेचुरल चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन
पौधों की जड़ों के पास अंडे के छिलके डालने से कीट और कीड़े पौधों से दूर रहते हैं। यह एक प्राकृतिक तरीका है जिससे गार्डन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
अंडे के छिलके से खूबसूरत आर्ट पीस भी बनाए जा सकते हैं। पेंटिंग, डेकोरेशन या क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में इनका क्रिएटिव इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अंडे के छिलके को आर्ट पीस के तौर पर यूज करना चाहते है, तो अंडे को तोड़ने के बाद छिलके को अच्छी तरह साफ कर लें। ताकि महक गायब हो जाएं। सूखाने के बाद इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Google Gemini के बताएं 5 तरह से करें लहंगा स्टाइल, हर मौके पर दिखेंगी खास
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.