
Cute Birthday Cake Design For Girls: अगर आपकी बिटिया का बर्थडे आने वाला है, तो जाहिर सी बात है कि आप उसके लिए एक सुंदर और खास केक जरूर बनवाना चाहेंगे। आजकल बच्चों के बर्थडे पर मॉडर्न और थीम बेस्ड केक डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में हम आपको दिखा रहे हैं 5 ऐसे प्यारे और स्टाइलिश केक डिजाइंस, जो आपकी बिटिया की बर्थडे पार्टी को और भी खास बना देंगे। ये केक सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि टेस्ट में भी कमाल होते हैं।
आजकल लड़कियों को कोरियन इंस्पायर्ड चीजें बेहद पसंद आती हैं, खासकर 9 से 16 साल की टीनएज गर्ल्स को। ऐसे में आप अपनी बिटिया के लिए कोरियन एस्थेटिक थीम वाला केक बनवा सकते हैं। इस तरह के केक में पेस्टल कलर्स, मिनिमल डिजाइन और क्यूट डिटेलिंग होती है। फ्लेवर के लिए आप वनीला, बटरस्कॉच या चॉकलेट फिलिंग चुन सकते हैं।
और पढे़ं- केक खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान ! मेकिंग प्रोसेस देख आ जाएगी घिन- देखें Video
अगर आपकी बच्ची 1 से 6 साल के बीच की है, तो रेनबो थीम वाला केक उसे बेहद पसंद आएगा। इस तरह के केक में पेस्टल कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है और पीछे रेनबो डिजाइन बनाया जाता है। इसके ऊपर आप टेडी बियर, स्टार, क्लाउड या यूनिकॉर्न की फॉन्डेंट डिटेलिंग भी करवा सकते हैं।
फ्रूट केक न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होता है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है। आप इसे मिक्स फ्रूट, पाइनएप्पल या स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में बनवा सकते हैं। इसके ऊपर छोटे-छोटे फ्रूट कटआउट या रियल फ्रूट्स की सजावट भी करवाई जा सकती है, जिससे केक और ज्यादा फ्रेश और आकर्षक दिखता है।
छोटे बच्चों के बर्थडे पर डॉल केक हमेशा से फेवरेट रहे हैं। आप डबल डेक केक पर क्यूट डॉल का कटआउट लगवाकर प्यारा सा डिजाइन बनवा सकते हैं। इसमें बच्चों के लिए चॉकलेट, ट्रफल या रेड वेलवेट फ्लेवर काफी पसंद किए जाते हैं।
गर्ल्स को पेस्टल पिंक, व्हाइट, पर्पल और लैवेंडर जैसे कलर्स बेहद पसंद आते हैं। आप डबल डेक केक में पिंक-पर्पल या व्हाइट-पर्पल कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। इसके ऊपर पर्ल डिजाइन और छोटी-छोटी 3D बटरफ्लाई डिटेलिंग केक को और भी ज्यादा प्रीमियम और एस्थेटिक लुक देती है।
1. बच्चों के बर्थडे के लिए कौन सा केक सबसे ज्यादा ट्रेंड में है?
कोरियन एस्थेटिक, रेनबो और डॉल केक
2. छोटे बच्चों के लिए कौन सा केक फ्लेवर अच्छा होता है?
चॉकलेट, वनीला, बटरस्कॉच और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर
3. क्या थीम बेस्ड केक महंगे होते हैं?
थीम और डिजाइन के अनुसार कीमत अलग-अलग हो सकती है।