Swollen Finger Ring Removal: सूजी उंगली में फंसी अंगूठी भी जाएगी निकल, अपनाएं 4 सिंपल तरीके

Published : May 29, 2026, 12:14 PM IST
Swollen Finger Ring Removal

सार

Swollen finger ring hacks: सूजी उंगली से फंसी अंगूठी कैसे निकालें? क्या साबुन और तेल से आसानी से निकल सकती है अंगूठी? फंसी अंगूठी निकालने के लिए कौन-सी ट्रिक सबसे आसान है?

Easy Ring Removal Methods: कई बार सोने और चांदी की अंगूठी आसानी से उंगली में आ तो जाती है लेकिन कई सालों तक न उतारने पर वह फंस जाती है। वहीं कुछ लोगों की उंगली में अगर स्वेलिंग आ जाती है, तो भी उंगली से अंगूठी उतारने में बहुत कठिनाई होती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी भी जबरदस्ती अंगूठी ना उतारे, वरना आपकी उंगली को चोट भी पहुंच सकती है। आइए जानते हैं कि अगर उंगली में स्वेलिंग आ जाए या उंगली में अंगूठी बुरी तरह फंस जाए, तो किन सिंपल तरीके से उन्हें कैसे निकाला जा सकता है।

धागे की ट्रिक का करें इस्तेमाल

एक जूड़ी पिन लें और उसे अंगूठी के नीचे से बाहर निकाले। फिर पतला धागा या फ्लॉस अंगूठी के नीचे से निकालकर उंगली पर लपेटें। अब आपको उल्टी तरफ से धीरे-धीरे धागा खोलते जाना है। ऐसा करने से फंसी हुई अंगूठी बाहर आने लगेगी। अगर जूड़ा पिन अंदर नहीं जा रही है, तो कोशिश करें कि धागा किसी तरह अंगूठी से बाहर की तरह निकल जाए। ये ट्रिक सिंपल होती है और बुरी तरह फंसी अंगूठी को निकालने में भी मदद करती है। 

साबुन या तेल से निकल जाएगी फंसी अंगूठी

उंगली और अंगूठी के आसपास साबुन, नारियल तेल, वैसलीन या मॉइस्चराइजर लगाने के स्किन में फिसलन पैदा होती है। पूरी उंगली में अच्छी तरह से दी गई चीजों को लगा लें और फिर धीरे-धीरे अंगूठी को बाहर की ओर खीचें। ऐसा करने से अंगूठी बाहर आसानी से निकल आएगी। 

और पढ़ें: Almari Design Almirah Price: छोटी जगह में डबल स्टाइल, कमरे के लिए अलमारी डिजाइन

ठंडे पानी से निकालें अंगूठी

हाथ में सूजन होने के कारण अगर अंगूठी फंसी हुई है, तो बाकी टिप्स अपनाने के बजाय आपको सूजन को कम करना चाहिए। इसके लिए आप हाथ को 5-10 मिनट तक बर्फ वाले ठंडे पानी में रखें। ऐसा करने से सूजन में कमी आएगी और आसानी से अंगूठी भी निकल जाएगी। 

हाथ को ऊपर करें खड़ा 

हाथ को दिल से ऊपर रखें ताकि ब्लड सर्कुलेशन में फर्क पड़े। ऐसा करने से भी सूजन कम हो जाएगी। फिर धीरे-धीरे हाथों में क्रीम लगाने के बाद अंगूठी निकालना शुरू करें। ये ट्रिक भी बेहद सिंपल है लेकिन कम आ सकती है।

और पढ़ें: Old Handbag Craft: पुराने बैग से बनाएं प्लांटर, मोबाइल होल्डर और वॉल डेकोर

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पुरानी दीवार को नया सा फील देंगे 6 मॉर्डन वॉल डेकोर आइटम्स
कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स