Printed Palazzo Designs: सिंपल कुर्ती भी दिखेगी कमाल-धमाल, पहनें 5 प्रिंटेड प्लाजो

Published : May 28, 2026, 06:00 PM IST
printed palazzo designs for simple kurti stylish look under 500 rupee for gen z and 40 plus ladies

सार

Printed Palazzo For Simple Kurti: गर्मियों में किस तरह की प्रिंट वाले प्लाजो स्टाइल करना चाहिए? सिंपल कुर्ती पर कौन से प्लाजो बेस्ट दिखेंगे? प्रिंटेड प्लाजो किस रेंज में मार्केट में अवेलेबल है? 

Printed Palazzo For Kurti: गर्मियों में हर कोई ऐसे आउटफिट कैरी करना पसंद करता है, जिससे कूल फील हो और ज्यादा परेशानी भी न हो। ऐसे में जेन जी गर्ल्स और 40 प्लस लेडीज के लिए मार्केट में कुछ प्रिंटेड और नए डिजाइन्स के प्लाजो आए हैं। इन्हें आप घर पर, आउटिंग पर या फिर ट्रैवल के दौरान भी पहन सकती हैं। ये मिनीमम कॉस्ट पर शॉप्स पर अवेलेबल हैं। इन्हें आप 450 से 500 रुपए की रेंज में खरीद सकती हैं। आइए, जानते हैं प्लाजो के प्रिंट के बारे में...

1. पिंक प्रिटेंड प्लाजो

गर्मियों में लूज कपड़े पहनना सभी पसंद करते हैं। जेन जी गर्ल्स के साथ लेडीज भी प्लाजो कैरी करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप यदि पिकनिक पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो पिंक प्रिंटेड प्लाजो पहन सकते हैं। ये प्लाजो सिंपल कुर्ती पर भी एकदम परफैक्ट लगेंगे। इन्हें आप काफी किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। ये 400 से 450 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें.. Non Piercing Nosepin: नाक छिदवाने का डर? ट्राई करें 6 फैंसी नॉन पियर्सिंग नोजपिन

2. ब्लू प्रिंटेड प्लाजो

ब्लू प्रिंटेड प्लाजो की डिमांड काफी रहती है। मार्केट में इन दिनों ब्लू कलर के प्लाजो की कई नई प्रिंट और वैरायटी आई हैं। इसमें कमलकारी के साथ बाग प्रिंट के प्लाजो को जेन जी द्वारा काफी पसंद किया जा है। इस प्रिंट के प्लाजो को भी आप सिंपल कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकते हैं। इन्हें 500 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।

3. ब्लैक फ्लावर डिजाइन प्रिंटेड प्लाजो

ब्लैक फ्लावर डिजाइन प्रिंटेड प्लाजो की डिमांड सबसे ज्यादा है। ब्लैक प्लाजो में कई नई प्रिंट आईं हैं। इनमें फ्लावर और लीफ डिजाइन की मांग सबसे ज्यादा है। इस तरह के प्लाजो को आप ट्रैवल के दौरान पहन सकते हैं। इससे चलने-फिरने और बैठने-उठने में आराम रहता है। आप इन्हें 400 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।

4. बिग प्रिंट प्लाजो

बिग प्रिंट वाले प्लाजो लेडीज ज्यादा पहनना पसंद कर रही हैं। इस तरह के प्लाजो में ऑफ व्हाइट या फिर हल्के कलर पर बड़ी-बड़ी प्रिंट बनी होती हैं। कुछ में लंबी पत्तियां तो कुछ में एनिमल प्रिंट भी रहती है। इन्हें भी आउटिंग के दौरान स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह की प्रिंट वाले प्लाजो 500 रुपए की रेंज में शॉप्स पर मिल रहे हैं। वैसे, आप चाहे तो ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।

5. मल्टी कलर प्रिंटेड प्लाजो

मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड मल्टी कलर प्रिंटेड प्लाजो की है। ये प्लाजो दिखने में बहुत ही क्लासी लगते हैं और पहनने पर शानदार लुक देते हैं। इनमें कई तरह के कलरफुल फ्लावर और बड़ी-बड़ी लीफ की डिजाइन्स होती है। इन्हें सिम्पल कुर्ती पर पहना जा सकता है। ये मुलायम फैब्रिक के बने होते इसलिए कैरी करना आसान होता है।

ये भी पढ़ें.. Towel Toys for Kids: पुरानी टॉव का सही इस्तेमाल, बिन मेहनत बनाएं DIY सॉफ्ट टॉयज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Towel Toys for Kids: पुरानी टॉव का सही इस्तेमाल, बिन मेहनत बनाएं DIY सॉफ्ट टॉयज
पूल पार्टी के बाद रूखे और बेजान हो जाते हैं बाल? अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स