पूल पार्टी के बाद रूखे और बेजान हो जाते हैं बाल? अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स

Published : May 28, 2026, 04:00 PM ISTUpdated : May 28, 2026, 05:19 PM IST
hair care tips

सार

Water Park Hair Tips: पूल पार्टी के बाद बाल रूखे और बेजान क्यों हो जाते हैं? स्विमिंग से पहले बालों को कैसे प्रोटेक्ट करें? स्विमिंग के बाद बालों की देखभाल कैसे करें?

Pool Party Hair Care Tips: गर्मियों में पूल पार्टी और वाटर पार्क जाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन मस्ती के बाद बालों की हालत खराब हो जाती है। पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन और तेज धूप बालों को ड्राई, फ्रिजी और कमजोर बना सकती है। कई बार बाल अपनी नैचुरल शाइन खो देते हैं और टूटने भी लगते हैं। ऐसे में थोड़ी सी केयर और सही हेयर केयर रूटिन अपनाकर आप अपने बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रख सकते हैं।

पूल में जाने से पहले बालों को करें प्रोटेक्ट

अगर आप स्विमिंग करने जा रहे हैं, तो सबसे पहले बालों में नारियल तेल या लीव-इन कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जो क्लोरीन वाले पानी को सीधे बालों में जाने से रोकती है। इसके अलावा स्विमिंग कैप पहनना भी अच्छा विकल्प है। यह तरीका बालों को ड्राई और डैमेज होने से बचाने में काफी मदद करता है।

स्विमिंग के तुरंत बाद बाल धोना है जरूरी

पूल पार्टी के बाद बालों को देर तक बिना धोए नहीं छोड़ना चाहिए। क्लोरीन और गंदगी बालों में जमा होकर उन्हें कमजोर बना सकते हैं। इसलिए साफ पानी से बालों को तुरंत रिंस करें और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे बालों में मौजूद केमिकल्स आसानी से निकल जाते हैं और स्कैल्प भी फ्रेश महसूस करता है। कोशिश करें कि सल्फेट-फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- Wall Hanging Home Designs: महंगे शोपीस छोड़ें, वेस्ट चीजों से बनाएं वॉल हैंगिंग

डीप कंडीशनिंग से लौटेगी बालों की नमी

क्लोरीन बालों की नेचुरल मॉइस्चर छीन लेता है, इसलिए स्विमिंग के बाद डीप कंडीशनिंग करना बहुत जरूरी होता है। हेयर मास्क या कंडीशनर बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करते हैं। आप घर पर दही, एलोवेरा और शहद का हेयर पैक भी लगा सकते हैं। इससे बालों की ड्राइनेस कम होती है और उनकी चमक वापस आने लगती है।

हीट स्टाइलिंग से कुछ दिन बनाएं दूरी

पूल पार्टी के बाद बाल पहले से ही कमजोर हो जाते हैं, इसलिए तुरंत स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ज्यादा हीट बालों को और ज्यादा डैमेज कर सकती है। कोशिश करें कि बालों को नेचुरली सूखने दें। अगर हेयर ड्रायर इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे जरूर लगाएं।

ये भी पढ़ें- Baby Doll Making Ideas: 50-100 रुपए में बनाएं क्यूट बेबी डॉल, पुराने कपड़े आएंगे काम

बालों को हाइड्रेट रखना भी है जरूरी

सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखना भी जरूरी है। गर्मियों में ज्यादा पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें। नारियल पानी, फल और प्रोटीन से भरपूर चीजें बालों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। जब शरीर हाइड्रेटेड रहता है, तो उसका असर बालों की हेल्थ और शाइन पर भी साफ दिखाई देता है।

नियमित हेयर केयर रूटीन अपनाएं

अगर आप अक्सर पूल पार्टी या वाटर पार्क जाते हैं, तो नियमित हेयर केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है। हफ्ते में एक बार ऑयल मसाज करें और समय-समय पर हेयर ट्रिमिंग भी करवाएं। इससे दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है और बाल हेल्दी बने रहते हैं। थोड़ी सी सावधानी और सही केयर से आप गर्मियों में भी अपने बालों को खूबसूरत और चमकदार रख सकते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पुरानी दीवार को नया सा फील देंगे 6 मॉर्डन वॉल डेकोर आइटम्स
कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स