DIY Wall Hangings: घर के लिए वॉल हैंगिंग कैसे बनाए? घर की बेकार चीजों से सजावट कैसे करें? लिविंग रूम सजाने के आसान आइडियाज कौन से हैं?

घर का लुक चेंज करना चाहती हैं लेकिन महंगे शोपीस खरीदने का बजट नहीं है तो अब क्रिएटिविटी दिखाते हुए घर पर वेस्ट चीजों से बनाएं खूबसूरत DIY चिंम्स और वॉल हैंगिंग, जो न केवल दिखने में एस्थेटिक लगते हैं बल्कि हर कलर के साथ पेंट संग आसानी से मैच कर जाते हैं। अगर आप भी आर्ट एंड क्रॉफ्ट में दिलचस्पी रखती हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, जहां हम लेकर आए हैं 5 यूनिक आइडियाज, जो जेब का ध्यान रखते हुए बजट फ्रेंडली डेकोरेशन के लिए परफेक्ट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मून फेदर वॉल हैंगिंग

यह बहुत ही खूबसूरत और क्लीन वॉल हैंगिग है, जो बेडरूम के लिए बेस्ट रहेगा। इसे बनाने के लिए राउंड शेप लकड़ी के फ्रेम, सफेद धागा, फेदर पंख, मोती और कार्डबोर्ड बेस वाले मून की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले वुडन फ्रेम में लेस चिपकाकर अच्छे से बेस तैयार करें। अब कार्डबोर्ड में चंद्रमा शेप काटकर ग्लिटर पेपर से चिपका दें। अलग-अलग लंबाई के धागों में मोती- चंद्रमा और पंखों को पिरोकर हूप से नीचे की तरफ लटकाएं और आखिर में डोरी बांधकर लुक कंप्लीट करें।

ये भी पढ़ें-Fancy Jhumka Stud Designs: एक में मिलेगा डबल मजा ! एंटी टर्निश गारंटी वाले स्टड विद झुमका

कॉटन से बनाएं सुंदर चिम्स

सफेद रूई के हेल्प से आप भी खूबसूरत चिम्स हैंगिंग तैयार कर सकती हैं। कार्डबोर्ड को बादल के आकार में काट लें, अब इसमें हल्के हाथों से ग्लू की मदद से रूई चिपकाते जाएं। लेयरिंग के लिए सुई धागा का यूज करें। इसके बाद ग्लिटर पेपर से कुछ टुकड़े कांटे और उन्हें सितारों सा लुक देकर अलग-अलग ऊंचाई पर चिपकाते जाएं। आखिर में, इन तारों वाले धागों को रूई के बादलों के नीचे चिपका दें।

बोहो स्टाइल वॉल हैगिंग

ये बहुत आसान और मॉडर्न स्टाइल हैंगिग है, जो लीविंग रूम को नया लुक दे सकता है। इसे तैयार करने के लिए सीधी लकड़ी की डंडी, अलग-अलग रंगों के मैक्रेम धागे और कुछ लकड़ी के मोतियों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले, ऊन के धागों को कार्डबोर्ड पर लपेटकर नीचे काटकर सुंदर लटकन बना लें। अब इस फुंदने के ऊपरी हिस्से में लकड़ी के मोती पिरोए और उन्हें अलग-अलग लंबाई के धागों के साथ लकड़ी की डंडी पर बांधते जाएं। डंडी के दोनों किनारों पर मेन डोरी बांधे आखिर में पर्ल से डेकोर कर होम एंट्रेस पर टांग दें।

ये भी पढ़ें-Matchbox Matchsticks Craft Ideas: 2 रु. में डेकोरेशन ! माचिस की तीली डिब्बी से बनाएं सुंदर चीजें

जूट हैंगिंग डिजाइन

ये बहुत ही नेचुरल और विंटेज डिजाइन वाला वॉल हैंगिंग है, जो दीवारों को प्रीमियम और क्लासी लुक देता है। इसे बनाने के लिए गोला कार्डबोर्ड का टुकड़ा, जूट की रस्सी, छोटे-छोटे बड़े मोती, नकली हरी पत्तियां और हॉट ग्लू गन लें। कार्डबोर्ड के ऊपर राउंड-राउंड कर जूट की रस्सी को घुमाकर चिपकाना शुरू करें। इसके बाद किनारे पर मून शेप में मोतियों तो दूसरी ओर पत्तियों को चिपकाएं। आखिर में धागे या सेम रस्सी की मदद से इसे दीवार पर टांग दें।

सीशेल मून हैंगिंग वॉल क्राफ्ट

अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं। बनाने के लिए कार्डबोर्ड का गोला हिस्सा लें और उसमें रंग-बिरंगे सीशेल चिपकाएं। अगर सुमद्री पत्थर नहीं मिल पा रहे हैं तो आप छोटे-छोटे कंकड़ चिपकाएं। अब कार्डबोर्ड में तीन-तीन छोटे-छोटे छेद करें धागा लें, इसे आप सिंपल या फिर मोतियों से डेकोर दीवार पर हैंग कर सकती हैं।