
अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं और सनी डे है, तो डार्क कॉम्प्लेक्शन पर मेकअप करते समय खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर गलत शेड का फाउंडेशन लगाया जाए या फिर मेकअप ज्यादा कर दिया जाए, तो फेस ऑयली, पैची या बहुत ज्यादा चमकदार दिखने लगता है। ऐसे में धूप में आपका चेहरा बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लगेगा। अगर आप नेचुरल, ग्लोइंग और सॉफ्ट लुक चाहती हैं, तो नेचुरल लाइट में बेस को बहुत ज्यादा हैवी करने की कोशिश न करें। आइए जानते हैं कि डार्क कॉम्प्लेक्शन पर तेज धूप में कैसा मेकअप रखना चाहिए।
घर से बाहर जा रही हैं, तो मेकअप करने से पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। यह आपकी स्किन को सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणों से प्रोटेक्ट करेगा। मेकअप से पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं और उसे सेट होने के लिए थोड़ा समय दें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो हल्की या जेल टेक्सचर वाली सनस्क्रीन बेस्ट ऑप्शन है। ड्राई स्किन के लिए आप मॉइश्चराइजिंग फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकती हैं।
डीप स्किन टोन पर बहुत हल्का फाउंडेशन इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है वरना चेहरा धूप में पैची लगने लगेगा। अपनी स्किन के अंडरटोन के हिसाब से फाउंडेशन चुनें।लाइट से मीडियम कवरेज वाला बेस तेज धूप में भी आपको नेचुरल ग्लो देगा।
और पढ़ें: खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड इयररिंग्स, सोने जैसी चमक कीमत ₹199 से कम
स्किन पर हल्का नेचुरल ग्लो चाहिए, तो चेहरे के ऊंचे हिस्सों जैसे चीकबोन्स और नाक के ब्रिज पर बहुत हल्का हाइलाइटर यूज करें।आपको तेज धूप में क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट लगाने से बचना चाहिए वरना चमक बहुत ज्यादा दिखती है।
डार्क कॉम्प्लेक्शन पर वार्म ब्राउन, चॉकलेट, ब्रॉन्ज और कॉपर जैसे शेड्स आपकी आंखों को सुंदर और न्यूट्रल रखेंगे।बहुत ज्यादा डार्क या ग्लिटर वाला आईशैडो चुनने की गलती बिल्कुल न करें। आप मैट ब्राउन या सॉफ्ट ब्रॉन्ज शेड से आंखों को डिफाइन कर सकती हैं।
अगर डार्क कॉम्प्लेक्शन है, तो लिप्स पर सॉफ्ट ब्राउन-न्यूड टोन लिपस्टिक बहुत ही गॉर्जियस लगेगी। लिपिस्टिक में कैरामेल, कॉफी, रोज-ब्राउन, मोचा, ब्रिक-न्यूड या वार्म न्यूड शेड्स सलेक्ट करें।
और पढ़ें: जन्माष्टमी मेहंदी डिजाइन, मोर पंख पर 7 खूबसूरत हिना पैटर्न
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.