September Baby Names: सितंबर में जन्मे बच्चों के लिए जानें राशि-नक्षत्र के अनुसार 30 यूनिक नाम

Published : Aug 31, 2026, 08:30 PM IST
Modern persian baby names

सार

September born baby names: सितंबर में जन्मे बच्चों के लिए कन्या और तुला राशि के शुभ अक्षरों से चुनें खूबसूरत नाम। जानें हस्त, चित्रा और स्वाती नक्षत्र के अनुसार बेटा-बेटी के नाम और अर्थ।

अगर आपके बच्चे का जन्म सितंबर में हुआ है, तो आमतौर पर कन्या और तुला राशि से वो जुड़े हो सकते हैं। वैदिक ज्योतिष में राशि निर्धारण जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है। इस बारे में पंडित जी से जानकारी लेने के बाद ही राशि तय करना सही नहीं होता। कन्या और तुला राशि से जुड़े पारंपरिक नाम-अक्षरों के आधार पर आप बच्चे के लिए कुछ खास नाम चुन सकते हैं।

सितंबर में जन्मे कन्या राशि के बच्चों के नाम

कन्या राशि के लिए पारंपरिक रूप से टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो जैसे अक्षरों से नाम जुड़े माने जाते हैं। आप बेटे और बेटियों के इन अक्षरों से सुंदर नाम चुन सकते हैं।

बेटियों के नाम

  • पावनी – पवित्र और शुद्ध
  • पीहू – मधुर आवाज
  • पूजा – आराधना
  • पूनम – पूर्णिमा का चंद्रमा
  • पारुल – सुंदर और कोमल

बेटों के नाम

  • पार्थ – अर्जुन का नाम
  • पावन – पवित्र
  • पीयूष – अमृत
  • पुलक – खुशी और आनंद
  • पोशित – पोषित और समृद्ध

और पढ़ें: Janmashtami Jhula Ideas: जन्माष्टमी डेकोरेशन, आसानी से बनाएं लड्डू गोपाल का झूला

सितंबर में जन्मे तुला राशि के बच्चों के नाम

अगर बच्चे का जन्म सितंबर में हुआ है और उसकी राशि तुला है, तो रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते जैसे अक्षरों से नाम रख सकते हैं।

बेटियों के नाम

  • राधिका – राधा जी का नाम
  • रिद्धि – समृद्धि और सफलता
  • रेवा – पवित्र नदी का नाम
  • रोहिणी – एक नक्षत्र का नाम
  • तारा – सितारा

बेटों के नाम

  • राघव – भगवान राम का नाम
  • रियांश – प्रकाश की किरण
  • रोहन – उन्नति करने वाला
  • तेजस – तेज और ऊर्जा
  • तीर्थ – पवित्र स्थान

सितंबर में जन्मे बच्चे के नक्षत्र के अनुसार नाम

सितंबर में जन्मे बच्चे का नक्षत्र हस्त, चित्रा, स्वाती या किसी अन्य नक्षत्र में हो सकता है। अगर आपको नक्षत्र के बारे में जानकारी है, तो निम्न नाम चुन सकते हैं।

हस्त नक्षत्र

पूजा – आराधना

पूनम – पूर्णिमा का चंद्रमा

पूषित – पोषित, समृद्ध

चित्रा नक्षत्र

  • पेयुष – अमृत
  • पोशित – पोषित, समृद्ध
  • राघव – भगवान राम का नाम
  • रीवा – एक पवित्र नदी का नाम

स्वाती नक्षत्र

  • रूही – आत्मा/आध्यात्मिक भाव से जुड़ा नाम
  • रेयांश – प्रकाश की किरण
  • रोहन – उन्नति करने वाला

और पढ़ें: Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर ₹500 में करें खास सेलिब्रेशन, ये आइडिया आएंगे काम

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

जन्माष्टमी मेहंदी डिजाइन, मोर पंख पर 7 खूबसूरत हिना पैटर्न
Teachers Day 2026: टीचर्स डे पर ₹500 में करें खास सेलिब्रेशन, ये आइडिया आएंगे काम