
Janmashtami Jhula Ideas: 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मथुरा-वृंदावन से हर गली-मोहल्ले में लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारियां चल रही है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा जी के बाल स्वरूप को झूला झुलाने की परंपरा है। बाजार में ब्रास और पीतल के झूले 1000-2000 रु. से नीचे नहीं आते हैं। अगर इस बार इतने पैसे खर्च का बजट नहीं है तो घर पर ही कार्डबोर्ड और कुछ आसानी से मिलने वाली चीजों से शानदार झूला तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं पर यशोदानंदन का झूला कैसे बनाएं ?
झूला तैयार करने के लिए कार्डबोर्ड को झूले के बेस आकार में काट लें, ध्यान रहे कि मूर्ति थोड़ी भारी होती है इसलिए बेस हमेशा मोटा चुनें ताकि मूर्ति रखने पर यह हिले न । साथ ही किनारा काटने के लिए स्केल-पेंसिल से निशान बना लें।
अब बेस सजाने के लिए लाल रंग या किसी भी वाइब्रेंट कलर का इस्तेमाल करें। यह दूर से बहुत ही ज्यादा खूबसूरत और चिक लुक देता है। किनारों पर गोटा-पट्टी लेस लगाना न भूलें, यह सिंपल से कार्डबोर्ड को और भी ज्यादा रॉयल दिखाएगा।
झूला टांगने के लिए खंबे की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए कार्डबोर्ड रोलर का यूज करें और इसे लाल पेपर से कवर कर दें। ऊपर से गोल्डन रंग की पतली पट्टिया चिपकाएं, यह झूले को पारंपरिक दिखाएगा।
चारों खंबे तैयार करने के बाद बेस के किनारों पर हॉट ग्लू गन की मदद से इसे मजबूती से चिपका दें। यहां पर थोड़ी सी जल्दीबाजी सारी मेहनत बर्बाद कर सकती है। ध्यान रहे कि खंबे हिल न रहे हो वरना सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
अब चारों खंभों के ऊपरी हिस्से को जोड़कर मजबूत फ्रेम तैयार करें। इसके बाद फ्रेम पर गोल्डन, लेस,डेकोरेशन पट्टी, छोटे फूल, मोरपंख, घंटियों और मोती से सजाएं।
Source- instagram @anand_art_and_craft_studio
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.