
4 सितंबर को जन्माष्टमी का फंक्शन देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा खास तैयारी की जाती है। भगवान के जन्मदिवस में पूजाघर के सभी बर्तनों, सिंहासन आदि को चमकाया जाता है। अगर आपके पूजाघर में पीतल के बर्तन और सिंहासन काले दिख रहे हैं, तो उन्हें कुछ सिंपल टिप्स की मदद के चमकाया जा सकता है।
अगर पीतल के बर्तनों पर गंदगी जमी है या फिर वह बहुत ज्यादा काले हो गए हैं, तो आप नींबू के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर उसे साफ कर सकते हैं। नींबू के रस का पेस्ट बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर गाढ़ा बनाएं।इसे कुछ समय के लिए सिंहासन, घंटी, पूजा की थाली पर लगाकर रख दें। इसके बाद मुलायम और नरम ब्रश से रगड़ें फिर पानी से साफ करें। आप देखेंगे कि बर्तन साफ हो गए हैं।
अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप इमली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इमली का गूदा बर्तनों में लगाकर इस्तेमाल करें। इसे हल्के हाथों से लगाकर कुछ समय के लिए रखें और कुछ देर बाद पानी से धुल कर कपड़े से पोंछ दें। ऐसा करने से भी बर्तनों की गंदगी हट जाएगी।
और पढ़ें: Janmashtami Drawing: बच्चों के लिए क्रिएटिव जन्माष्टमी ड्रॉइंग आइडियाज
आटे का घोल और नींबू का रस मिलाकर भी जन्माष्टमी में पूजाघर के बर्तनों को साफ किया जा सकता है। पीतल के सिंहासन, घंटी, पीतल बर्तन पर लगाकर कुछ देर के लिए रख दें। इसे रगड़े और पानी साफ करें। फिर एक कपड़े की मदद से पोछकर साफ कर लें। ध्यान रखें कि बर्तनों का पानी सुखाकर रखें वाला गीले बर्तन फिर से काले होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।
धातु के बर्तनों की सफाई के लिए सिरका और नमक भी बेस्ट ऑप्शन हैं। एक कटोरी में थोड़ा सफेद सिरका लेकर उसमें चुटकीभर नमक मिलाएं। इस मिश्रण को कपड़े की मदद से बर्तन पर लगाएं। फिर साफ करके अच्छी तरह धोकर तुरंत सुखा दें।
और पढ़ें: Janmashtami 2026: ड्राइंग से माखन मटकी तक,6 जन्माष्टमी एक्टिविटी बच्चों को रखेंगी मोबाइल से दूर
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.