Janmashtami Drawing Ideas: स्कूल में जन्माष्टमी ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन के लिए कृष्ण, माखन मटकी, मोरपंख और बांसुरी की ये आसान और क्रिएटिव आर्ट आइडियाज ट्राई करें, जो आपको फर्स्ट प्राइज दिलाने में मदद कर सकते हैं।

जन्माष्टमी 2026 का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। मंदिरों से लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। इसके साथ ही स्कूलों में भी झांकी, आर्ट समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। अगर आपके बच्चे को भी स्कूल में Janmashtami Drawing बनानी है और आप आसान से क्रिएटिव आर्ट की तलाश में हैं तो यहां दिए गए आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।

1 ) कृष्ण और माखन मटकी

जन्माष्टमी स्पेशल आर्ट के लिए आप कान्हा के बाल रूप की मासूमियत और उनके मक्खन प्रेम को दर्शाते हुए इस तरह की आर्ट बना सकते हैं। इसमें नीले रंग के प्यार से बाल कृष्ण अपनी मटकी के सहारे सोते नजर आ रहे हैं। जबकि बैकग्राउंड में मटकी, मोरपंख और बांसुरी कंपोजीशन को कंप्लीट लुक देती है। आप Happy Krishna Janmashtami लिखकर इसे और भी प्यारा बना सकते हैं।

किन क्लास के बच्चों के लिए बेस्ट- यह कक्षा 4-7 के बच्चों के द्वारा आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें स्केचिंग और थोड़ी डिटेलिंग वर्क की आवश्यकता होती है।

2) जन्माष्टमी ड्राइंग आसान

यह परफेक्ट ट्रेडिशनल स्टिल लाइफ और फेस्टिव थीम ड्राइंग हैं। जहां जन्माष्टमी के मुख्य प्रतीकों मक्खन वाली मटकी, स्वादिष्ट लड्डू, मोरपंख को उकेरा गया है। ब्राइंट और वाइब्रेंट कलर वाली यह आर्ट स्कूल कॉम्पिटिशन के लिए बेस्ट है।

किस क्लास के बेस्ट- यह आर्ट वर्क 5-8 कक्षा के बच्चों के लिए बढ़िया है जो रंगों का कॉम्बिनेशन और बैलेंस अच्छे से समझते हैं।

3) श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2026 के लिए ड्रॉइंग

ज्यादा तामझाम की बजाय सादगी से कृष्ण जन्माष्टमी की असली खूबसूरती दिखाई जा सकती है। इसमें बहुत ही क्लीन और मिनिमलिस्ट अप्रोच अपनाई गई है। बीज में पारंपरिक डिजाइन वाली माखन की मटकी और उसके साथ सटा हुआ खूबसूरत, मोरपंख और नीचे की तरफ क्लासिक बांसुरी दी गई है।

किस क्लास के लिए बेस्ट- कक्षा 2-4 के बच्चों के लिए यह बेस्ट है, क्योंकि इसमें जटलि फिगर्स की बजाय सिंपल शेप्स और कलरिंग रखी गई है।

4) कैलिग्राफिक आर्ट

यह मॉडर्न और आर्टिस्टिक डिजाइन वाली ड्राइंग हैं जो क्रिएटिविटी और टाइपोग्राफी का शानदार कॉम्बो देती है। चार्ट पेपर पर गोल्डन बांसुरी के साथ मोरपंख बना हुआ है, दोनों तरफ फ्लोइंग कर्सिव राइटिंग में Janmashtami Wishes लिखी हैं। यह बहुत ही नीट और मिनिमल लगती है।

किस क्लास के लिए बेस्ट- 3-6 क्लास के बच्चों के लिए यह चुनी जा सकती है। अगर आप ड्राइंग और कैलिग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं तो इसे ट्राई करें।

5) आर्ट कॉम्पिटिशन के लिए करें ?

स्कूल प्रतियोगिता में जीतने के लिए केवल रंग भरना काफी नहीं है। बल्कि अपनी आर्ट को थोड़ा अलग दिखाने की जरूरत है। ऐसे में ये टिप्स काम आसान करेंगे-

  • आर्ट बनाने का थीम पहले से डिसाइड करें
  • उसके हिसाब से रंग का चयन करें
  • ड्राइंग पेपर में बहुत ज्यादा चीजें न भरें
  • मुख्य करेक्टर को सबसे ज्यादा हाइलाइट करें
  • रंगों का कॉम्बिनेशन बैलेंस रखें
  • आउटलाइन साफ और एक जैसी रखें
  • आखिर में क्लीन बॉर्डर संग आर्ट कंप्लीट करें