- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Janmashtami Rangoli Designs: लड्डू गोपाल से लेकर मटकी तक, जन्माष्टमी पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन
Janmashtami Rangoli Designs: लड्डू गोपाल से लेकर मटकी तक, जन्माष्टमी पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन
Laddu Gopal Rangoli: जन्माष्टमी पर घर को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करें लड्डू गोपाल, मोरपंख, बांसुरी, कृष्ण चरण चिन्ह और मटकी वाली रंगोली के ये 5 सुंदर डिजाइन।

लड्डू गोपाल की रंगोली
रंगोली के बीच में लड्डू गोपाल का चेहरा आप पहले चॉक की मदद से बना लें। फिर बाल कृष्ण की प्यारी-सी आकृति को हल्के नीले रंग से भरे। इसके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियों, मोरपंख और छोटे दीयों से सजावट करें। आप मटका बनाने के बाद उसमे रुई लगाकर माखन का डिजाइन भी बना सकते हैं।

मोरपंख वाली रंगोली
श्रीकृष्ण को प्रिय मोरपंख वाली रंगोली जन्माष्टमी से घर के आंगन से लेकर पूजाघर को सुंदर दिखाएगी। हरे, नीले और पीले रंगों से बड़ा मोरपंख बनाएं और इसके बीच में फूलों की आकृति के साथ पत्तियों की रंगोली बना सकते हैं। ये दिखने में काफी सुंदर लगती है। साथ में दिया भी जलाएं।
और पढ़ें: Kajari Teej wishes: कजरी तीज विशेज, मेहंदी, चूड़ी और सुहाग के साथ भेजें ये प्यारे संदेश
कृष्ण झूला रंगोली
अपने बाल रूप से मन को मोह लेने वाले श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के दिन आप झूला रंगोली भी बना सकती हैं। झूले के साथ रंगोली बनाएं। आप अपनी पसंद के हिसाब से बाल रूप से लगाकर राधा रानी संग झूला झूलते रंगोली बना सकते हैं।
और पढ़ें: कजरी तीज पर नई-नवेली दुल्हन पहनें घुंघरू वाले कंगन, साड़ी में लगेगा शाही तड़का
मटकी और माखन वाली रंगोली
बाल गोपाल की माखन चोरी लीला का जब तक वर्णन न हो, जन्माष्टमी अधूरी रहती है। मटकी और माखन की रंगोली जन्माष्टमी पर बनाएं और बीच में मटकी बनाएं। आसपास माखन की हांडी, फूल, मोरपंख और बांसुरी के पैटर्न की मदद से जन्माष्टमी रंगोली को पूरा करें।
कृष्ण के चरण चिन्ह वाली रंगोली
जन्माष्टमी के दिन आप कृष्ण के चरण चिन्ह वाली रंगोली के साथ फूलों की पंखुड़ियों, मोरपंख और छोटे दीयों से सजावट करें। पीले, नीले, हरे और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करने से सरल और प्यारी रंगोली बनाई जा सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.