Teachers Day Celebration: Teachers Day पर सिर्फ ₹500 के बजट में क्लासरूम सजावट, हैंडमेड कार्ड, छोटा गिफ्ट और मजेदार एक्टिविटी के साथ सेलिब्रेशन को खास और यादगार बनाएं।

5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेशन खास बनाने के लिए आपको ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है। आप मात्र ₹500 में भी अपने शिक्षकों के प्रति आभार जाता सकते हैं। टीचर्स डे मनाने के लिए छोटा सा गिफ्ट और सेलिब्रेशन बजट में हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे क्लास से रुपए कलेक्ट करके टीचर्स डे के सेलिब्रेशन को बजट में खास बनाया जा सकता है।

क्लास के बोर्ड की करें सजावट

100 के बजट में रंगीन पेपर, गुब्बारे और रिबन जैसी चीजें से आप क्लास से बोर्ड को सजा सकते हैं। क्लासरूम को सजाने के लिए रंगीन चॉक से बोर्ड में बेस्ट टीचर्स लिखना बिल्कुल न भूलें। आप बोर्ड के आसपास रंगीन कागज से बने फ्लावर भी सजा सकते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता और क्लासरूम भी सुंदर दिखता है।

₹50 में बनाएं हैंडमेड कार्ड

टीचर्स डे में बेस्ट टीचर को दिल से आभार व्यक्त करने के लिए बाजार से महंगा ग्रीटिंग कार्ड खरीदने के बजाय एक हैंडमेड कार्ड रेडी करें। इसके लिए रंगीन शीट, स्केच पेन और ग्लिटर जैसी चीजों पर लगभग ₹50 खर्च किए जा सकते हैं। कार्ड पर टीचर्स के लिए एक छोटी-सी लाइन लिखकर उसकी वैल्यू बढ़ाएं। सभी बच्चों अगर कार्ड रेडी करेंगे, तो लगभग सभी टीचर्स को कार्ड के जरिए खूबसूरत मैसेज मिल जाएंगे।

और पढ़ें: Teachers Day Gift: टीचर्स को दें 10 काम के गिफ्ट, रोज आएंगे इस्तेमाल

छोटा-सा स्वीट सरप्राइज भी जरूरी

आप 200 रु के बजट में मार्केट से क्लास टीचर का फेवरेट फ्लेवर केक भी मंगा सकते हैं। सेलिब्रेशन में मिठास जोड़ने के लिए ₹100 में चॉकलेट, टॉफी या छोटी मिठाई का पैकेट भी ऑप्शन के तौर पर चुना जा सकता है। ये सबकुछ क्लास के बच्चे आपस में डिस्कस करके तय करें।चॉकलेट के साथ बच्चों द्वारा बनाया गया छोटा नोट सेलिब्रेशन को दोगुना बढ़ा देगा।

टीचर्स डे में गेम या एक्टिविटी

अभी भी आपके पास 100 से 150 रु बचेंगे। आप इन बचे हुए रु से टीचर्स डे में गेम या एक्टिविटी प्लान कर सकते हैं। रंगीन पेपर की छोटी-छोटी पर्चियां बनाकर उनमें मजेदार सवाल लिखकर टीचर्स से पूछें।बच्चे मिलकर कविता, गाना या छोटा-सा नाटक भी प्ले कर सकते हैं। आप चाहे तो क्लास टीचर को बच्चों की तरफ से सुंदर सा 100 रु के अंदर इनडोर प्लांट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

और पढ़ें: टीचर्स डे पर फिगर दिखेगा परफेक्ट, पहनें फैंसी लुक वाली 6 कॉटन साड़ियां