
How to Make De tan Face Mask at Home: गर्मियों के साथ टैनिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। अगर प्रॉपर स्किन केयर न किया जाए तो ये बहुत ज्यादा गंभीर हो जाती है। चेहरे से लेकर शरीर के कई भाग खराब दिखने लगते हैं। ऐसे में आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं या फिर लंबे वक्त से टैनिंग प्रॉब्लम से परेशान हैं तो बेसन चंदन से बना ये फेस पैक बहुत काम आएगा। खास बात है, इस फेस मास्क का इस्तेमाल खुद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करती हैं।
2 चम्मच बेसन
हाफ टी स्पून चंदन पाउडर
एक चम्मच दही
नींबू का रस
अगर आपको फेस टैनिंग है तो इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यूज से पैच टेस्ट कर लें। इसे चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो गीले हाथों से चेहरे पर जेंटल मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से फेशवॉश कर लें। बाद में मॉश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
टैनिंग हटाने के लिए बेसन बेस्ट रहता है। ये जेंटल एक्सफोलिएशन है जो डेड स्किन सेल्स हटाता है। जबकि चंदन स्किन को नेचुरल तरीके से चमकदार बनाता है। वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड टैनिंग कम करते हुए स्किन को मुलायम बनाता है। जबकि नींबू नेचुरल ब्लीचिंग क काम करता है जो पिग्मेंटेशन कम करता है। आप इसका इस्तेमाल चेहरे के अलावा हाथ-पैर के लिए भी कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार इस पैक का यूज करना बेहतर रहेगा।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.