Money Plant: घर के अंदर मनीप्लांट लगाने से क्या होता है?

Published : Apr 01, 2025, 01:09 PM IST
Vastu tips for money plant placement

सार

Money plant benefits: घर में मनी प्लांट लगाने से ना सिर्फ ब्यूटी बढ़ती है, बल्कि ऑक्सीजन लेबल भी इंक्रीज़ होता है। लेकिन इसके लगाने से कुछ और भी फायदे हमें मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Money plant benefits:बड़ा सा लिविंग रूप हो या फिर बेडरूम, उसमें हरियाली जोड़ने से एक अलग ही खूबसूरती देखने को मिलती है। अक्सर हम घर में मनीफ्लाट लगाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह लो मेंटेनेस होता है और ये देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। घर में मनी प्लांट लगाने से कई फायदे मिलते हैं। जिनमें वास्तु और वैज्ञानिक दोनों पहलू शामिल है।

सबसे पहले जानते हैं वैज्ञानिक नजरिया-

मनी प्लांट लगाने से हवा साफ (air purifier) होता है। यह हानिकारक तत्वों को अवशोषित करके उसे शुद्ध कर देता है। यानी घर में एयर फ्यूरीफायर का काम यह करता है। घर के अंदर की हवा को ताजा रखता है।

मनी प्लांट लगाने से मेंटल पीस (mental peace) मिलती है। इसकी हरी भरी पत्तियों को देखने से तनाव और चिंता कम होती है।

मनी प्लांट ट्रांसपिरेशन के जरिए हवा में नमी बनाए रखता है जिससे ड्राई स्किन (Dry Skin)  और सांस संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

मान्यता है कि मनी प्लांट एंटी रेडिएटर की तरह काम करता है। यह घर में रखे इलैक्ट्रोनिक उपकरणों से निकलने वाली हानिकारक किरणों को कम करता है।

बात अब वास्तु की करते हैं-

मनी प्लांट पॉजिटिव एनर्जी (positive energy)  को घर के अंदर लाता है। घर में सुख-समृद्धि और शांति लाता है।

मान्यता है कि मनी प्लांट धन को आकर्षित करता है। इसे सही दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मनी प्लांट घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है। इस प्लांट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना चाहिए।

ध्यान देने योग्य बातें-

मनी प्लांट को ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। पत्तियों पर पानी का हर रोज स्प्रे करें। मनी प्लांट को कभी भी सूखने न दें। कभी भी चोरी किया हुआ मनी प्लांट घर में नहीं लगाना चाहिए। वैज्ञानिक कारण हो या फिर वास्तु आप किसी पर भी विश्वास करके अपने घर में मनी प्लांट जरूर लगाएं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Leftover Nail Polish Crafts: बचे हुए नेल पॉलिश से बनाएं खूबसूरत होम डेकोर, फ्री के ये 5 आइडिया आएंगे काम
Old Bag Diy Ideas: पुराने स्कूल बैग्स फेंके नहीं, डेकोर से लेकर यूजफुल चीजों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल