धनतेरस पर झाड़ू से बुहारें दरिद्रता, जानें कौन सी झाड़ू लाएगी बरकत?

Published : Oct 27, 2024, 12:38 PM IST
importance-of-purchasing-broom-on-Dhanteras-according-to-vastu

सार

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। प्लास्टिक की नहीं, कुशा या फूल वाली झाड़ू खरीदें और सम संख्या में ही खरीदें। पुरानी झाड़ू धनतेरस से पहले हटा दें।

लाइफस्टाइल डेस्क: दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है, धनतेरस का त्योहार इस बार 29 अक्टूबर 2024 के दिन मनाया जाएगा। कहते हैं धनतेरस के दिन जो भी चीज हम खरीदते हैं उसका 13 गुना फल हमें मिलता है, इसलिए लोग इस दिन सोना, चांदी, आभूषण और कई चीजें खरीदते हैं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व होता है। लेकिन झाड़ू खरीदने से क्या होता है, वास्तु के अनुसार झाड़ू खरीदना क्यों शुभ माना जाता है और कौन सी झाड़ू हमें धनतेरस के दिन खरीदनी चाहिए? अगर इन सारी बातों को लेकर आपको जरा भी कंफ्यूजन है, तो चलिए आपकी कंफ्यूजन को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का क्या महत्व होता है और आपको कौन सी झाड़ू खरीदनी चाहिए।

धनतेरस में क्यों खरीदनी चाहिए झाड़ू

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, झाड़ू घर में पसरी दरिद्रता को दूर करती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है। इतना ही नहीं साफ सफाई घर में रखने से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं, इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व होता है।

धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदें

मार्केट में कई तरह की झाड़ू मिलती है, फूल वाली झाड़ू से लेकर सींक वाली झाड़ू, आजकल तो प्लास्टिक की झाड़ू का चलन भी बहुत ज्यादा हो गया है, जो ड्यूरेबल तो होती है। लेकिन, धनतेरस के मौके पर हमें प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। आप धनतेरस के मौके पर लड़कियों की सींक से बनी झाड़ू खरीद सकते हैं या फूल वाली झाड़ू खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इस झाड़ू की पूजा करें।

धनतेरस पर कितनी झाड़ू खरीदें

अब बात आती है कि धनतेरस के मौके पर आपको कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए, तो आप सम संख्या 2,4,6,8 झाड़ू खरीद सकते हैं। कहते हैं विषम संख्या जैसे 1,3,5,7,9 झाड़ू खरीदने से नेगेटिविटी आती है, जबकि सम संख्या में झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और मां लक्ष्मी खुश होती हैं।

इन चीजों की खरीदारी से बचें

धनतेरस की मौके पर वैसे तो सोना, चांदी, पीतल, तांबा के बर्तन या आभूषण खरीदे जा सकते हैं। इस दिन लोग नए वाहन और कई चीजों की खरीदारी करते हैं, लेकिन धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करना वर्जित है। जैसे कि लोहे की वस्तुओं को हमें खरीदने से बचना चाहिए। दरअसल, लोहा शनि का कारक माना जाता है। धनतेरस पर लोहे की चीज खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा, चीनी मिट्टी से बनी हुई चीज भी नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करने से घर में बरकत कम होती है।

धनतेरस पर पुरानी झाड़ू का क्या करें

वास्तु के अनुसार, दिवाली से पहले घर की साफ सफाई के साथ ही पुरानी झाड़ू को हटा देना चाहिए। इसके बाद धनतेरस में खरीदी गई नई झाड़ू को तिलक करके सफेद धागा बांधें और इसके बाद फिर नई झाड़ू का इस्तेमाल करें। कभी भी घर में नई और पुरानी झाड़ू को एक साथ नहीं रखना चाहिए।

और पढ़ें- नदियों से सोना लूटने की होड़? दुनिया की इन रिव्हर में मिलता असली Gold

PREV

Recommended Stories

Unique Baby Names: पेड़ों के नाम पर रखें नाम अपने बच्चों के नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ
Trendy Winter Shrug Designs: गर्मी भी… स्टाइल भी, सर्दियों में धूम मचा रहे हैं ये 5 मॉडर्न श्रग डिजाइन