
हरितालिका तीज से लेकर विभिन्न पूजा या मौकों के लिए आप सिर्फ पैरों में मेहंदी ना लगाएं। पैरों को खास तरीके से सजाने के लिए आप डिफरेंट डिजाइन की आलता डिजाइन चुन सकते हैं। आलता को सिंपल तरीके से लगाने से इतनी खूबसूरत नहीं दिखती हैं जितना डिफरेंट डिजाइन का इस्तेमाल करने पर आती है। आईए जानते हैं आलता के खूबसूरत डिजाइन के बारे में जिन्हें लगाकर आपके पैरों की शोभा बढ़ जाएगी।
पैरों में आलता लगाने के लिए आप फ्लावर डिजाइन चुन सकती हैं। फ्लावर डिजाइन को हाथ से बनाने की गलती ना करें। आप आलता से डिजाइन बनाने के लिए इयरबड चुनें। इयरबड को अलता में भिगोएं और उसके बाद फूलों की डिजाइन पैरों के किनारे में बनाएं। आप इसमें सफेद या वाइट कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो की आलता की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देगा। कुछ लोग मेहंदी लगाने के बाद ऊपर से आलता लगाते हैं जिससे कि मेहंदी का कलर और भी ज्यादा चमकने लगता है। पैरों को आकर्षक दिखाने के लिए नए डिजाइन ट्राई करें।
टिक्की डिजाइन अलता पारंपरिक आलता डिजाइन है जो कि काफी लंबे समय से महिलाएं अपने पैरों में सजा रही हैं। टिक्की आलता डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए आप पैर के सेंटर में एक टिक्की बनाएं और साथ ही पैरों की उंगलियों के ऊपर भी छोटी-छोटी टिक्की बनाएं। ऐसा करने से पैरों की खूबसूरती ज्यादा बढ़ जाएगी।
आप पैरों को सजाने के लिए दिया डिजाइन इयरबड का इस्तेमाल कर सकती हैं। दिया की बाती बनाने के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल करें। पैरों को सजाने के लिए हैवी फैंसी पायल भी पहनें। इससे हरियाली तीज में आपके पैर हाथों से ज्यादा चमकेंगे।
ज्यामितीय पैटर्न आलता डिजाइन में वर्ग, त्रिकोण या लाइनों का इस्तेमाल किया जाता है। लाइनों के साथ सर्कल डिजाइन से पैर सजाएं। आलता डिजाइन की आप ऑनलाइन डिजाइन चेक कर सकती हैं। अगर आलता लगाना नहीं आता है तो आप वीडियो में देख सकती हैं। इस तरह से बिना मेहंदी के आप पैर सजा सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.