
वर्क, लाइफ और बैलेंस के साथ ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ताफत तब आती है, जब कामवाली दीदी छुट्टी कर लेती हैं। समझ नहीं आता झाड़ू-पोंछा बर्तन से लेकर डस्टिंग तक का काम अकेले कैसे संभाले। यही वजह है कि आजकल लोग मेड्स को ज्यादा पैसा देने के लिए तैयार है न कि छुट्टी देने के लिए। अगर आप भी वर्किंग वुमन है और मेड ना आने पर आप भी ऐसी सिचुएशन का सामना करती हैं तो क्यों न स्मार्ट तरीका अपनाया जाए। दरअसल, इस वक्त बर्तन धोने वाली मशीन (Dishwasher Machine) खूब पॉपुलर हो रही है। यानी जिस तरह से मशीन में कपड़े धुले जा सकते हैं, उसी तरह से घर के बर्तन भी। यहां देखें कुछ ऐसी ही डील्स जो काम आसान करने के साथ बजट का भी ख्याल रखेंगी।
फ्लिपकार्ट पर टाटा कंपनी की Votals Beko Standing Dishwasher मशीन 33% डिस्काउंट संग 16,930रु में उपलब्ध है। जबकि रियल प्राइस 25000रु. है। अगर आप 1-4 चार लोगों के परिवार में रहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। यहां पर लगभग 8 लोगों के इस्तेमाल किए बर्तन जैसे प्लेट, कटोरी, चम्मच, गिलास, मिड साइड कटोरे और कढ़ाई धुल सकते हैं। डिटेलिंग की बात करें तो इसमें इंटेस्टिव कढ़ाई क्लीनिंग फीचर हैं जो तेल, मसाले और जले हुए बर्तनों को साफ करता है। साथ ही इस मशीन में बर्तन खुद ही पानी से धुल जाते हैं। आपको अलग से ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह आकार में छोटी है, अगर रसोई में जगह कम है तो इसे किचन कॉर्नर के साइड स्लैब में रखें। साथ में 2 साल की वारंटी और 5 साल की मोटर गारंटी दी जा रही है। एक साथ पेमेंट करने पर परेशानी है तो आप 24 महीने के लिए 759रु प्रतिमाह के हिसाब से किश्त का विकल्प भी देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- छोटे घरों के लिए 5 मॉडर्न शू रैक डिजाइन, एंट्रेंस दिखेगा शानदार
स्मॉल होम्स के लिए Midea कंपनी की 8 प्लेसे सैटिंग डिशवॉशर मशीन भी अच्छा विकल्प है। इसमें 2-4 लोगों के इस्तेमाल किए बर्तनों को एक साथ धुला जा सकता है। फीचर्स देखें तो यह मशीन 70 डिग्री हाई टेप्रेचर पर वॉश करती हैं जो भारतीय घरों में बनने वाले तेल-मसालों को आसानी से क्लीन करने संग बैक्टिरिया को भी खत्म करता है। साथ ही 6 तरह के वॉश प्रोग्राम इसे और भी खास बनाते हैं। यहां, ज्यादा गंदे बर्तनों को साफ करने के लिए इनसेंटिव, कांच के बर्तन के लिए कांच क्लीनिंग, बर्तनों को साफ करने से सूखने के लिए 90min क्विक वॉश जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इतना ही नहीं, एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, स्मार्ट इंडिकेटर्स, 24 घंटे डिले टाइमर संग 2 साल की वारंटी और 5 साल मोटर गारंटी मिलती है। वैसे तो प्रोडक्ट का रियल प्राइस 27,000 रु है लेकिन आप 41% डिस्काउंट संग ₹15,990 में ऑर्डर कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी से DIY प्लांटर कैसे बनाएं ? 50 रु. में सुंदर गमला बनाने का तरीका
फेबर कंपनी की FFSD 6PR 12S Neo Black Free Standing Dishwasher भी 4-6 लोगों के लिए बिल्कुल सही है। इसमें पिछले मॉडल्स के मुकाबले के टोटल 12 सेटिंग दी गई है। जहां पर कड़ाही, कुकर, बाउल, प्लेट्स और चम्मच सबकुछ एक साथ धो सकते हैं। यहां पर 6-6 अलग तरह के मोड्स दिए गए हैं। आप इसमें बड़ी कड़ाही, कुकर, पतीले, प्लेट्स और चम्मच सब कुछ एक साथ आसानी से धो सकते हैं। अगर बर्तन कम हैं तो हाफ लोड फंक्शन, हाइजीनिक हॉट वॉटर वॉश, रस्ट फ्री वारंटी भी मिलती है यह डार्क ब्लैक फिनिश में आती है जो घर को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाएगी। फ्लिपकार्ट पर ये प्रोडक्ट 27,740रु में लिस्टेड है।