Diwali 2024: भारत से बाहर इन देशों में भी जगमगाती है दिवाली की रोशनी,जानें नाम

Published : Oct 27, 2024, 06:40 PM ISTUpdated : Oct 27, 2024, 06:43 PM IST
Diwali-2023-wishes-cover

सार

Diwali celebration worldwide: दिवाली का जश्न न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में भी मनाया जाता है। जानें नेपाल, फिजी, मलेशिया, मॉरीशस, श्रीलंका, सिंगापुर और यूके में दिवाली कैसे मनाई जाती है।

ट्रेवल डेस्क। देशभर में दिवाली पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 29 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2024) तो 31 तारीख को दीपावली (Diwali 2024) मनाई जाएगी। ट्रेन से लेकर बस फुल हैं। हर कोई अपने घर वापस लौट रहा है। उत्तर से दक्षिण तक आपको दिवाली की अलग छाप (Diwali Celebration in India) देखने को मिल जाएगी। इस दौरान कई लोग ट्रिप भी प्लान करते हैं लेकिन क्या आप उन देशों के बारे में जानते हैं जहां दिवाली जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको उन 7 देशों की लिस्ट बताएंगे जहां रोशनी के इस त्योहार की छठा देखते बनती है।

नेपाल में दिवाली का जश्न

भारत के पड़ोसी राज्य नेपाल में दीपावली पर्व ‘तिहार’ नाम से जाना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में जानवरों की पूजा की जाती है। ये त्योहार नेपाली कल्चर और वहां की संस्कृति को दर्शाता है। दिवाली के तीसरे दिन यहां पर लक्ष्मी पूजन होता है।

श्रीलंका में दिवाली का अलग रंग

श्रीलंका में हिंदू तमिल समुदाय की बड़ी आबादी रहती है जो दीपावली का पर्व मनाती है। यहां पर दिवाली की पूजा के साथ,दीये जलाना, मिठाइयां, और सजावट की जा सकती है। जो देखने में मनोरम दृश्य प्रदान करती है।

फिजी में दीपावली उत्सव

फिजी में भारतीय समुदाय की बड़ी आबादी रहती है। जो दिवाली का पर्व बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। यहां पर आतिशबाजी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इतना ही नहीं मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में टूरिस्ट फिजी जाते हैं। 

इस्लामिक देश मलेशिया में दिवाली

आपको जानकर हैरानी होगी इस्लामिक देश मलेशिया में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, मंदिरों में पूजा करते हैं और परिवार के साथ मिलकर खाना खाते हैं। शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन का मजा भी लिया जाता है। आप भी दिवाली देखने के लिए मलेशिया जा सकते हैं। 

सिंगापुर में दिवाली का अलग रंग

सिंगापुर में दिवाली का अनोखा रंग देखने को मिलता है। यहां पर ‘लिटिल इंडिया’ नाम की जगह है। जहां पर दिवाली के दिन बड़ी संख्या मे हिंदू आते हैं और दिवाली मनाते हैं। सड़कों पर सजावट से लेकर स्पेशल दिवाली मार्केट इस देश में पर्व को खास बनाती है।

मॉरीशस में दिवाली सेलिब्रेशन

क्या आप जानते हैं भारत-पाकिस्तान के अलावा सबसे ज्यादा हिंदी मॉरीशस में बोली जाती है। यहां के लोग हिंदी जानते हैं और इंडो मॉरीशस समुदाय के लोग दिवाली का त्योहार मनाते हैं। यहां की दिवाली भारत जैसी होती है। दिवाली के मौके पर मॉरीशस में टूरिस्टों की भीड़ रहती हैं।

यूनाइटेड किंगडम में दिवाली

इससे इतर आखिर में नाम आता है यूनाइटेड किंगडम का। गौरतलब है यूके में भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है। ज्यादातर लोग लंदन, लीसेस्टर और बर्मिंघम में रहते हैं। लंदन की इमारतों के बीच जलते दिये और खूबसूरत लाइटिंग इसे बहुत खूबसूरत बनाती है। वहीं, मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेले का आयोजन और दिवाली परेड होती है।

ये भी पढ़ें- Shimla Trip: 2 दिन में घूमे शिमला,जानें कैसे उठाएं एडवेंचर-स्नोफॉल का मजा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

फैंसी हेयर क्लिप के 6 डिजाइन, छोटे से लेकर लंबे बालों को देंगी स्टाइल
महंगा फेशियल नहीं गर्मी में चेहरे को ठंडा और चमकदार बनाएंगी रसोई की ये चीजें