
दिवाली से पहले घर की सफाई करना जरूरी माना जाता है, लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें। अलमारी में फैले कपड़े, किचन की चिकनाई, पंखों पर जमी धूल और बाथरूम के दाग साफ करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में बिना प्लान के सफाई शुरू करने से थकान बढ़ सकती है और काम भी अधूरा रह जाता है। अगर आप भी दिवाली की सफाई को आसान बनाना चाहते हैं, तो एक सही रोडमैप अपनाएं। इससे कम समय में घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाया जा सकता है।
दिवाली की सफाई की शुरुआत गैरजरूरी सामान हटाने से करें। पुराने कपड़े, बेकार डिब्बे, पुराने अखबार और इस्तेमाल में न आने वाली चीजों को अलग कर दें। इसके बाद इन आसान स्टेप्स को अपनाएं।
छत के कोनों में लगे जाले, पंखे, लाइट और अलमारी के ऊपर जमी धूल हटाएं। इससे बाद में साफ की गई सतहों पर दोबारा धूल नहीं जमेगी।
कपड़ों को छांटें और इस्तेमाल में आने वाली चीजों को सही जगह रखें। एक बार में पूरी अलमारी खाली करने के बजाय एक-एक शेल्फ साफ करें।
खिड़कियों की ग्रिल, शीशे, दरवाजे और उनके कोनों को अच्छी तरह पोंछें। पर्दे और कुशन कवर भी जरूरत के अनुसार धो लें।
किचन के कैबिनेट, गैस स्टोव, सिंक, टाइल्स और फ्रिज की सफाई करें। एक्सपायरी वाले खाद्य पदार्थ हटाएं और मसालों के डिब्बों को व्यवस्थित करें।
बाथरूम के नल, वॉश बेसिन, शीशे और टाइल्स साफ करें। पूरे घर में झाड़ू या वैक्यूम करने के बाद आखिर में पोछा लगाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.