
Rangoli Designs: रंग-बिरंगी रंगोली के बिना दीपावली का त्योहार पूरा नहीं होता है। अगर आप भी अलग-अलग कलर से रंगोली बनाकर बोर हो चुके हैं या फिर रंगोली बनानी नहीं आती है तो परेशान अब मत होइए। दरअसल, हम 5 मिनट में केले के पत्तों से बनने वाली रंगोली डिजाइन लाए हैं, जो दिखने में खूबसूरत लगती है और जल्द बनकर तैयार भी हो जाती है।
केले का बड़ा सा पत्ता से लें। लीफ को छोटे-छोटे स्क्वायर शेप में काट लें और जमीन में शतरंज की तरह बिछा दें। अब जैस्मिन, गेंदा के फूल लें और इसे चाकू से बिल्कुल छोटा कर लें और केले के पत्तों के अंदर और बाहर इसे अच्छे से फिल कर दें। डिजाइन सिंपल है इसलिए रंगोली के आसपास और लीफ्स पर आप कलरफुल दीपक रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 3D Rangoli Stickers: दिवाली पर घर को दें रॉयल टच, 200रु में खरीदें रंगोली स्टिकर
उत्तर भारत में अलग-अलग रंगों से बनी डिजाइन को रंगोली कहते हैं तो दक्षिण भारत में इसे कोलम के नाम से जाना जाता है। जबकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में ये मांडना भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Rangoli Stickers For Diwali: बिना झंझट दिवाली डेकोरेशन, 100रु से कम में मिल रहे रंगोली स्टीकर्स
घरों में रंगोली प्रवेश द्वार या मंदिर के पास बनानी चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। हालांकि, आजकल लोग ट्रेंड फॉलो करते हुए छत या बालकनी में भी बनाते हैं।
हिंदू धर्म में रंगोली का खास महत्व है। माना जाता है कि तीज-त्योहारों पर देवी-देवताओं को घर पर आमंत्रित करने के लिए रंगोली बनाई जाती है। इसके अलावा ये घर में सकारात्मक ऊर्जा को भी तेज करती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.