Rangoli stickers for Diwali 2025: रंगोली बनाना मुश्किल काम लगताहै तो इस बार दीपावली पर ट्राई करें खूबसूरत रंगोली स्टिकर। अमेजन, फ्लिपकार्ट से मीशो पर 100 रु की रेंज में आने वाले ये स्टीकर घर की रौनक बढ़ा देंगे।

Rangoli Stickers: दीपावली का त्योहार बिना रंगोली के अधूरा है, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये बनानी नहीं आती है या फिर उनके पास वक्त की कमी है। ऐसे में आप बिना टेंशन या निराश हुए रंगोली स्टीकर चुन सकते हैं। खास बात है कि ये आपका बजट भी नहीं बिगाड़ेंगे। 100 रुपए की रेंज में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, Amazon, Flipkart और Meesho ऐसी कई रंगोली डील्स दे रहे हैं, जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रंगोली स्टिकर डिजाइन

जो लोग रंगोली नहीं बना पाते हैं, वो मंदिर या फिर मेन डोर के लिए मयूर पंख के साथ आने वाली इस तरह की रंगोली चुनें। ये कॉम्बिनेशन ग्रीन और ब्लू कलर में है। आप इसे गेंदा और गुलाब के फूलों से सजाकर दिवाली रेडी कर सकती हैं। 40x40Cm डायमेंशन पर ये रंगोली अमेजन पर 399 रुपए की असल कीमत की बजाय 78% छूट के साथ 89 रुपए में लिस्टेड है।

ये भी पढ़ें- मावा Vs खोया: त्योहारों में मिलावट से बचने के लिए इन 4 तरीकों से करें चैक

3D रंगोली स्टिकर

आजकल 3D वर्क हाई डिमांड पर है। आप रंगोली में 3D का ट्विस्ट जोड़ते हुए इस तरह की रंगोली चुन सकते हैं, जो खूबसूरत दिखने के साथ इल्यूजन क्रिएट करता है। आप इसे एंट्रेंस गेट पर लगाएं तो बढ़िया रहेगा। फ्लिपकार्ट पर ये प्रोडक्ट 76% off के साथ ₹94 में लिस्टेड है। ध्यान देने वाली बात है कि अगर आप इसे खरीदते हैं तो साथ में 3 स्विच बोर्ड रंगोली स्टीकर फ्री में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें यहां।

ये भी पढ़ें- ना होगी खराब और चलेगी सालों साल, बनाएं ये इंस्टेंट ड्यूरेबल रंगोली

रंगोली स्टिकर सेट

मीशो पर फ्री साइज रंगोली सेट 98 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस प्रोडक्ट के तहत 61 X 61 सेंटीमीटर डायमेंशन पर चार मल्टी कलर रंगोली स्टीकर मिल रही है। आप इसे घर के आंगन, कमरे या फिर बालकनी में लगा सकते हैं। इसे मीशो यूजर्स ने 3.7 स्टार रेटिंग दी है। ज्यादा डिटेल के किए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कोई भी पेमेंट करने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट उपलब्धता और ऑफर से जुड़ी डिटेल अवश्य जांच लें।