Karwa Chauth DIY Bangle Design: करवा चौथ पर महंगे कंगन खरीदने की जरूरत नहीं! घर पर कुंदन-मोती, गोल्डन लेस, मिरर वर्क और सैटिन रिबन से बनाएं 5 रॉयल DIY चूड़ी डिजाइन। साड़ी और लहंगे के साथ पाएं खूबसूरत लुक।
करवा चौथ पर लाल साड़ी, हैवी लहंगा और खूबसूरत जूलरी के साथ हाथों में सजी चूड़ियां पूरे लुक में चार चांद लगा देती हैं। लेकिन हर बार बाजार से महंगे कंगन या डिजाइनर चूड़ियां खरीदना जरूरी नहीं है। घर पर रखी साधारण कांच की चूड़ियों को भी थोड़ी क्रिएटिविटी से ऐसा रॉयल लुक दिया जा सकता है कि वे किसी डिजाइनर सेट से कम नहीं लगेंगी। अगर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो आप बिल्कुल जगह पर हैं। यहां देखें, कुंदन-मोती, गोल्डन लेस, मिरर वर्क और सैटिन रिबन जैसी चीजों से घर बैठे चूड़ियों को नया लुक दिया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसे करवा चौथ स्पेशल DIY चूड़ी डिजाइन, जो आपके हाथों को रॉयल, रीगल और एस्थेटिक लुक देंगे।
कुंदन-मोती चूड़ी से बनाएं राजस्थानी कंगन
राजस्थानी कंगनों की शान उनकी डिजाइन और बारीक डिटेलिंग है। बाजार में Rajasthani Bangle 500-5000 रु. तक मिलते हैं। अगर आप इतना पैसा नहीं खर्च करना चाहती हैं तो प्लेन चूड़ियों से इसे तैयार कर सकती हैं।

- सबसे पहले अपनी पसंद के रंग की प्लेन कांच या मेटल की चूड़ियां चुनें।
- छोटी कुंदन स्टोन वाली सजावटी चेन या रेडीमेड कुंदन पीस लें।
- चूड़ियों के बीच में कुंदन पीस और किनारों पर छोटे सफेद मोती लगाएं।
- बीच-बीच में गोल्डन बीड्स जोड़ें, ताकि डिजाइन में एक जैसा पैटर्न बना रहे।
- ज्वेलरी के लिए उपयुक्त एडहेसिव लगाएं और चूड़ियां पहनने से पहले उसे पूरी तरह सूखने दें।
लाल बनारसी साड़ी, मरून लहंगा या गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट के साथ यह डिजाइन खूब जचेगा। अगर आपका ब्लाउज हैवी है, तो चूड़ियों में बहुत ज्यादा स्टोन लगाने के बजाय कुछ सादी गोल्डन चूड़ियां भी शामिल करें।
मेटल चूड़ियों से बनाएं लेस वाले कंगन
हर बार रॉयल दिखने के लिए हैवी जूलरी पहनना जरूरी नहीं है। अगर आपको सादगी में खूबसूरती पसंद है, तो गोल्डन लेस वाली चूड़ियां ट्राई करें। इनका बारीक डिजाइन हाथों को सलीकेदार लुक देता है। खास बात यह है कि इन्हें तैयार करने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती।

- प्लेन चूड़ियों के साथ पतली गोल्डन एम्ब्रॉयडरी लेस खरीदें।
- चूड़ी की परिधि और चौड़ाई के हिसाब से लेस काटें।
- लेस को चूड़ी के बाहरी हिस्से पर सावधानी से चिपकाएं।
- बीच में एक छोटा कुंदन स्टोन या मोती लगाकर डिजाइन को फिनिशिंग दें।
- सेट में कुछ सादी चूड़ियां रखें, ताकि लेस वाली चूड़ियां ज्यादा उभरकर दिखें।
- गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी, बनारसी साड़ी या क्रीम रंग के लहंगे के साथ यह डिजाइन क्लासी लगेगा।
DIY मिरर वर्क बैंगल
अगर आप इस करवा चौथ कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल होने के साथ थोड़ा ग्लैमरस भी लगे, तो मिरर वर्क वाली चूड़ियां एक अच्छा विकल्प हैं। इसे भी घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
- लाल, हरे, रानी पिंक या मैरून रंग की प्लेन चूड़ियां लें।
- छोटे गोल या चौकोर मिरर वर्क पीस चुनें।
- इन्हें चूड़ी पर बराबर दूरी पर चिपकाएं।
- शीशों के बीच छोटे गोल्डन बीड्स लगाकर डिजाइन को पूरा करें।
- पहनने से पहले जांच लें कि शीशे मजबूती से लगे हों और उनके किनारे नुकीले न हों।
मिरर वर्क चूड़ियां फ्लेयर्ड लहंगे, गोटा-पट्टी वाले सूट और रंगीन साड़ी के साथ खूबसूरत लगेंगी। अगर आपके आउटफिट पर पहले से काफी मिरर वर्क है, तो चूड़ियों का डिजाइन थोड़ा हल्का रखें, ताकि पूरा लुक जरूरत से ज्यादा भरा हुआ न लगे।
पर्ल और सैटिन रिबन वाली चूड़ियां,
अगर आपको पेस्टल रंग, मोतियों की नाजुक चमक और मिनिमल जूलरी पसंद है, तो पर्ल और सैटिन रिबन वाली चूड़ियां जरूर ट्राई करें। इनका लुक हैवी होने के बजाय सॉफ्ट और एस्थेटिक होता है।

- प्लेन क्रीम, गोल्डन या आइवरी चूड़ियां लें।
- पतली सैटिन रिबन को चूड़ी पर हल्के एंगल में लपेटें।
- रिबन के सिरों को अंदर की तरफ सुरक्षित तरीके से चिपकाएं।
- एक तरफ तीन छोटे मोतियों का क्लस्टर या मोतियों की छोटी लाइन लगाएं।
- कुछ चूड़ियों को बिना सजावट के छोड़ दें, जिससे पूरे सेट में खूबसूरत कंट्रास्ट बने।
पेस्टल लहंगा, पीच साड़ी, आइवरी अनारकली या हल्के गुलाबी रंग के एथनिक आउटफिट के साथ यह डिजाइन बहुत खूबसूरत लगेगा। मोती वाले इयररिंग्स और स्लीक बन के साथ आपका पूरा लुक बेहद एलिगेंट दिखाई देगा।
लाल-गोल्डन ब्राइडल चूड़ी सेट

करवा चौथ पर लाल रंग की चूड़ियों का आकर्षण कभी कम नहीं होता। अगर आप पारंपरिक सुहागन वाला लुक चाहती हैं, तो लाल और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन सबसे आसान और खूबसूरत विकल्प है।
- लाल रंग की कांच की चूड़ियां और दो या चार गोल्डन कंगन चुनें।
- दोनों तरफ गोल्डन कंगन रखकर बीच में लाल चूड़ियां लगाएं।
- बीच-बीच में कुंदन या गोल्डन बीड्स वाली कुछ चूड़ियां शामिल करें।
- चाहें तो एक-दो चूड़ियों पर छोटे गोल्डन स्टोन लगाकर उन्हें खास बनाएं।
- दोनों हाथों में लगभग एक जैसा पैटर्न रखें, ताकि पूरा लुक संतुलित नजर आए।
लाल बनारसी साड़ी, मरून लहंगा, रानी पिंक साड़ी या गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ यह सेट खूब जंचेगा।
DIY चूड़ियां बनाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
- आउटफिट का रंग मैच करें
- हर चूड़ी को हैवी न बनाएं
- जूलरी के साथ तालमेल रखें
- सही सामान का इस्तेमाल करें
- चूड़ियां पहले से तैयार करें


