MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Karwa Chauth Mehndi Design Simple Bridal: पिया के नाम का श्रृंगार बनाएं खास, 10 करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Design Simple Bridal: पिया के नाम का श्रृंगार बनाएं खास, 10 करवा चौथ मेहंदी डिजाइन

Mehndi Design For Karwa Chauth: करवा चौथ मेहंदी तलाश रही हैं? यहां देखें 10 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन फोटो, जिनमें गोल टिक्की, फ्लोरल, अरेबिक, फिंगर और ज्वेलरी स्टाइल पैटर्न शामिल हैं।

4 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Oct 27 2026, 10:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन 2026
Image Credit : Pinterest

करवा चौथ मेहंदी डिजाइन 2026

करवा चौथ का त्योहार बिना मेहंदी के पूरा नहीं होता है। अगर आप भी हर बार बेल डिजाइन लगाकर काम चला लेती हैं तो जरा ठहर जाइए। इस बार आप फैशन के अकॉर्डिंग अपने लिए खूबसूरत मेहंदी चुनें। अगर आप भी Karwa Chauth Mehndi Design Simple तलाश रही हैं तो यहां देखें छोटी गोल टिक्की, फूलों वाली, अरेबिक पैटर्न और फिंगर मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन के 10 आइडियाज, जो आपके सुहागन लुक में चार चांद लगा देगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
फिंगर सिंपल मेहंदी डिजाइन
Image Credit : Pinterest

फिंगर सिंपल मेहंदी डिजाइन

कम समय में मेहंदी लगानी हो, तो सिर्फ उंगलियों पर डिजाइन बनवाना भी अच्छा विकल्प है। इसमें छोटी पत्तियां, बिंदियां, जालीदार लाइनें और अंगूठी जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं।

कैसे बनवाएं: तर्जनी और अनामिका पर पत्तियों की छोटी बेल बनाएं। बीच की उंगली पर बिंदियों और लाइनों का पैटर्न रखें। बाकी उंगलियों पर हल्की डिजाइन बनाकर हाथों को मिनिमल लुक दें।

Related Articles

Related image1
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
Related image2
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ कितनी तारीख को है? जानें व्रत विधि, पूजा मुहूर्त
311
फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
Image Credit : Pinterest

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी कभी भी पुरानी नहीं लगती। इसमें गुलाब, कमल या छोटे फूलों के साथ पत्तियां और घुमावदार बेलें बनाई जाती हैं। आप इसे हथेली के बीच या हाथ के पिछले हिस्से पर बनवा सकती हैं।

कैसे बनवाएं: एक बड़ा फूल बनाकर उसके दोनों तरफ पत्तियां जोड़ें। फूलों के बीच छोटे घुमाव और बिंदियां बनवाएं। अगर आपको सिंपल डिजाइन पसंद है, तो पूरे हाथ को भरने के बजाय एक तरफ बेल बनवाएं।

411
सिंपल फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
Image Credit : Pinterest

सिंपल फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन

अगर आप हथेली पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो बीच में फूल या मंडला बनाकर उसके आसपास छोटे पैटर्न रख सकती हैं। यह डिजाइन साड़ी, सूट और लहंगे जैसे पारंपरिक कपड़ों के साथ अच्छा लगता है।

कैसे बनवाएं: हथेली के बीच एक फूल बनाएं, उसके चारों तरफ पंखुड़ियां जोड़ें और उंगलियों पर पतली लाइनें बनाएं। अगर ज्यादा भरा हुआ लुक चाहिए, तो फूल के आसपास छोटी बूटियां बनवा सकती हैं।

511
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन
Image Credit : Pinterest

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको चूड़ियां और अंगूठियां पहनना पसंद है, तो ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसमें कलाई पर ब्रेसलेट, उंगलियों पर रिंग और इनके बीच चेन जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं।

कैसे बनवाएं: कलाई पर एक सुंदर ब्रेसलेट पैटर्न बनाएं। वहां से पतली लाइन को उंगली तक ले जाएं और बीच में छोटे फूल या बिंदियां जोड़ें। यह डिजाइन कम पैटर्न में भी खूबसूरत दिखाई देता है।

611
बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
Image Credit : Pinterest

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

हाथ के पीछे मेहंदी लगवाना पसंद है, तो फ्लोरल बेल, जाली या ब्रेसलेट स्टाइल पैटर्न चुन सकती हैं। यह उन महिलाओं के लिए भी अच्छा विकल्प है, जिन्हें हथेली पर मेहंदी लगाना पसंद नहीं है।

कैसे बनवाएं: हाथ के बीच एक छोटा फूल बनाएं और उसे उंगलियों तक जाती बेल से जोड़ें। कलाई पर ब्रेसलेट जैसा डिजाइन बनवाकर इसे पूरा करें। उंगलियों पर बहुत ज्यादा डिजाइन न रखकर पैटर्न को खुला छोड़ सकती हैं।

711
आधे हाथ की मेहंदी डिजाइन
Image Credit : Pinterest

आधे हाथ की मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बहुत ज्यादा मेहंदी पसंद नहीं है, तो आधे हाथ का डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें हथेली या हाथ के पिछले हिस्से के केवल एक भाग पर फूल, बेल या ज्यामितीय पैटर्न बनाया जाता है।

कैसे बनवाएं: हथेली के एक तरफ फूलों की बेल बनाएं और बाकी हिस्सा खाली रखें। चाहें तो उंगलियों पर हल्की डिजाइन जोड़ सकती हैं। इससे मेहंदी का लुक भी मिलेगा और हाथ ज्यादा भरे हुए भी नहीं लगेंगे।

811
मंडला मेहंदी डिजाइन
Image Credit : Pinterest

मंडला मेहंदी डिजाइन

मंडला डिजाइन में गोल आकार के अंदर कई परतों में पंखुड़ियां और बारीक रेखाएं बनाई जाती हैं। यह सिंपल होने के बावजूद काफी आकर्षक लगता है और इसे फ्रंट हैंड या बैक हैंड दोनों पर बनवाया जा सकता है।

कैसे बनवाएं: हथेली के बीच एक छोटा गोला बनाएं। उसके चारों तरफ पंखुड़ियों की दो या तीन परतें जोड़ें। बाहर बिंदियों और पतली रेखाओं से डिजाइन पूरा करें। उंगलियों पर हल्का पैटर्न रखने से मंडला ज्यादा उभरकर दिखेगा।

911
चांद-छलनी वाली करवा चौथ मेहंदी
Image Credit : Pinterest

चांद-छलनी वाली करवा चौथ मेहंदी

करवा चौथ की थीम पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो चांद और छलनी वाला पैटर्न चुन सकती हैं। इसमें हथेली या हाथ के पीछे चांद, छलनी, छोटे सितारे और फूलों की आकृतियां बनाई जा सकती हैं।

कैसे बनवाएं: पहले चांद या छलनी की मुख्य आकृति बनवाएं। उसके आसपास छोटे फूल और पत्तियां जोड़ें। डिजाइन को साफ रखने के लिए मुख्य आकृति के चारों ओर बहुत बारीक पैटर्न भरने से बचें।

1011
करवा चौथ स्पेशल झूला मेहंदी
Image Credit : Pinterest

करवा चौथ स्पेशल झूला मेहंदी

यह मेहंदी डिजाइन कम समय में हाथों को आकर्षक लुक देने के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें फूलों और पत्तियों की एक बेल कलाई से तिरछी दिशा में किसी उंगली तक जाती है। डिजाइन के बीच खाली जगह रहने से हाथ भरे हुए नहीं लगते। साथ में झूला और लड़की इसे और खूबसूरत बना रहे हैं।

कैसे बनवाएं: कलाई के पास एक बड़ा फूल बनाएं। उसके बाद पत्तियों और छोटी कलियों की बेल को तिरछे ऊपर की ओर बढ़ाएं। चाहें तो एक या दो उंगलियों पर हल्का पैटर्न भी बनवा सकती हैं।

1111
करवा चौथ ब्राइडल मेहंदी
Image Credit : Pinterest

करवा चौथ ब्राइडल मेहंदी

अगर आप शादी के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली हैं तो इस तरह की ब्राइडल मेहंदी लगाएं। यह डिजाइन भरवा लुक देते हुए चांद और पति-पत्नी के रिश्ते को अच्छे से दिखाती है। यदि मेहंदी लगाना जानती हैं तो इसे खुद ट्राई करें, अदरवाइस आप मेहंदी आर्टिस्ट से लगवाएं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
करवा चौथ
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Diwali Staircase Wall Decor: दिवाली पर सीढ़ियों की खाली दीवार को दें लग्जरी लुक, ये 5 डेकोर आइडिया चुरा लेंगे दिल
Recommended image2
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर दिखना है सबसे खूबसूरत, बॉलीवुड हसीनाओं के ये लुक्स करें ट्राई
Recommended image3
करवाचौथ लुक में लगाएं देसी तड़का, पैरों पर बनाएं आलता के ये 5 डिजाइन
Recommended image4
Diwali Home Decor Ideas: दिवाली पर पुराने फ्लैट को दें लग्जरी लुक, बिना तोड़फोड़ अपनाएं ये 5 शानदार तरीके
Recommended image5
Diwali Puja Room Cleaning: दिवाली पर पूजा रूम की सफाई में नहीं लगेगा पूरा दिन, अपनाएं ये स्मार्ट क्लीनिंग ट्रिक्स
Related Stories
Recommended image1
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: कब निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
Recommended image2
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ कितनी तारीख को है? जानें व्रत विधि, पूजा मुहूर्त
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved