Karwa Chauth Gifts for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें जूलरी, साड़ी, परफ्यूम, हैंडबैग या रोमांटिक सरप्राइज। जानें ₹500 से ₹10,000 तक के खूबसूरत गिफ्ट आइडियाज।

करवा चौथ पर पत्नी के लिए ऐसा गिफ्ट चुनना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद भी आए और आपके रिश्ते में प्यार का एहसास भी बढ़ाए? जरूरी नहीं कि इसके लिए महंगा फोन, डायमंड जूलरी या डिजाइनर हैंडबैग ही खरीदा जाए। पत्नी की पसंद के हिसाब से चुनी गई छोटी-सी जूलरी, उनकी पसंद का परफ्यूम, एक खूबसूरत साड़ी या हाथ से लिखा लव लेटर भी इस दिन को खास बना सकता है। अगर आप भी Karwa Chauth Gifts for Wife तलाश रहे हैं, तो यहां आपको बजट के हिसाब से रोमांटिक, खूबसूरत, उपयोगी और कुछ हटकर गिफ्ट आइडियाज मिलेंगे। साथ ही जानिए कि पत्नी को गिफ्ट देते समय किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपका सरप्राइज उनके लिए सच में यादगार बन जाए।

खूबसूरत जूलरी सेट

अगर आपका बजट 1000-10,000 रु. तक है और पत्नी को सजना-संवरना पसंद हैं तो पेंडेंट, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या हल्की-सी गोल्ड जूलरी अच्छा विकल्प हो सकती है। ऐसा डिजाइन चुनें जिसे वह करवा चौथ के अलावा भी रोजमर्रा या दूसरे त्योहारों पर पहन सकें।

सिल्क साड़ी या डिजाइनर सूट

1500-5000 रु. की रेंज में करवा चौथ पर पहनने के लिए साड़ी या एम्ब्रॉयडरी वाला सूट एक पारंपरिक और वर्सेटाइल गिफ्ट है। लाल, मरून, गुलाबी, रानी और वाइन जैसे रंग त्योहार के लुक में खूबसूरत लग सकते हैं।

परफ्यूम गिफ्ट सेट

₹500–₹4,000 के अंदर परफ्यूम एक ऐसा गिफ्ट है जिसे वह खास मौकों के साथ रोज भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्लोरल, फ्रेश और मस्की फ्रेगरेंस में से उनकी पसंद के अनुसार विकल्प चुनें।

स्टाइलिश हैंडबैग

1000-6000 रु. की रेंज में ऑफिस जाने वाली या फैशन पसंद करने वाली पत्नी के लिए हैंडबैग अच्छा विकल्प है। आप टोट बैग, शोल्डर बैग या छोटी पार्टी क्लच चुन सकते हैं।

कपल फोटो फ्रेम या मेमोरी बॉक्स

300–₹2,000 में आप करवा चौथ के लिए फोटो फ्रेम को गिफ्ट बना सकते हैं। चाहें तो कई तस्वीरों को छोटा एल्बम बनवाएं। एक पसंदीदा तस्वीर चुनें, नीचे अपनी शादी की तारीख या दोनों के नाम लिखवाएं और साथ में हाथ से लिखा छोटा संदेश रखें।

पर्सनलाइज्ड जूलरी बॉक्स

500-1500 रु. के बीच में पर्सनलाइज्ड जूलरी बॉक्स भी तोहफे में दिया जा सकता है। अलग-अलग खानों वाला बॉक्स लें, जिसमें छोटी और बड़ी जूलरी को अलग रखा जा सके।

सेल्फ-केयर या ब्यूटी हैम्पर

800-3,000रु. के बजट में स्किनकेयर, बॉडी लोशन, हैंड क्रीम, लिप केयर और उनकी पसंद की दूसरी चीजों से हैम्पर तैयार करें। यह खासतौर पर उस पत्नी के लिए अच्छा है जिसे खुद के लिए समय निकालना पसंद है।

स्मार्टवॉच या क्लासिक घड़ी

1500-10,000 रु. में स्मार्टवॉच खरीदी जा सकती है। यह क्लासिक घड़ी, ऑफिस, ट्रेडिशनल और कैजुअल लुक में चार चांद लगाएगी। इसे खरीदते वक्त कम्पैटिबिलिटी, बैटरी और फीचर्स का ध्यान रखें।

रोमांटिक डिनर डेट

1000-5000 रु. की रेंज में आप पत्नी की पसंद के रेस्टोरेंट में डिनर या घर पर उनकी पसंद का खाना तैयार करके भी दिन को यादगार बना सकते हैं। पहले से टेबल बुक करें या घर को हल्की रोशनी और फूलों से सजाएं। अगर वह व्रत रख रही हैं, तो चांद देखने और व्रत खोलने के बाद के समय के अनुसार प्लान बनाएं।

करवा चौथ स्पेशल गिफ्ट हैम्पर

अगर पत्नी को त्योहार की तैयारियां पसंद हैं, तो चूड़ियां, मेहंदी, छोटी जूलरी, पूजा की सजावटी सामग्री और एक प्यारा कार्ड मिलाकर हैम्पर बना सकते हैं। यह बाजार में 600-3000 रु. तक मिल जाएगा।

लव लेटर और पसंदीदा फूल

अगर आप कम बजट में कुछ खास करना चाहते हैं, तो पत्नी के लिए अपने हाथ से एक लेटर लिखें। उसमें बताएं कि उनकी कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा पसंद है और साथ बिताए किस पल की याद आज भी आपको मुस्कुराने पर मजबूर करती है।