Diwali Rangoli Ideas: दिवाली के मौके पर आंगन में रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है, लेकिन रंगोली को बनाने में घंटों समय बर्बाद होता है और कई बार हवा से ये रंगोली बिगड़ भी जाती है, तो चलिए जानते हैं रंगोली बनाने का आसान हैक... 

Permanent Rangoli Art: दीपावली का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ हो जाएगी। दिवाली के पांचों दिन घर के आंगन में रंगोली बनाने का विशेष महत्व होता है। लेकिन रंगोली बनाने में बहुत समय जाता है और कई बार तो हवा पानी की वजह से रंगोली बिगड़ जाती है और पूरी मेहनत भी खराब हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी इंस्टेंट रंगोली जिसे आप पहले से बना कर रख सकते हैं और सालों साल इस रंगोली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

वायरल रंगोली हैक

इंस्टाग्राम पर artshell_by_kirti नाम से बने पेज पर एक वायरल रंगोली हैक शेयर की गई है, जिसकी मदद से आप पहले से दिवाली के लिए खूबसूरत रंगोली बनाकर रख सकते हैं और इस रंगोली का इस्तेमाल आप सालों साल तक कर सकते हैं। इतना ही नहीं धूल, मिट्टी, पानी या हवा का इस रंगोली पर कोई असर नहीं पड़ेगा और आपकी रंगोली खराब भी नहीं होगी। तो चलिए जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका कैसे आप ये रंगोली बना सकते हैं…

View post on Instagram

और पढ़ें- Rangoli Making Tips: चम्मच, कटोरी और गिलास से बनाएं खूबसूरत रंगोली, बिना बिगड़े बनेगी परफेक्ट डिजाइन

दिवाली के बाद बने हुए रंगोली को फेंके नहीं, इन 6 तरीकों से करें Reuse

  • DIY रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले 4 A4 साइज शीट को आपस में चिपका लें, जिससे आपको एक बड़ी शीट मिल जाएगी।
  • अब पेंसिल की मदद से आप इसमें अपनी पसंद की रंगोली ड्रॉ कर लें। चाहे तो मंडला आर्ट बनाएं। मंडला आर्ट की रंगोली बहुत खूबसूरत लगती है।
  • अब एक बड़ी OHP शीट लेकर इस डिजाइन को मार्कर से शीट पर ट्रेस कर लें।
  • रंगोली के कलर भरने के लिए सबसे पहले ओएचपी शीट पर फेविकोल लगाए।
  • अब इस पर अपनी पसंद के अलग-अलग रंग भरे। एक्स्ट्रा कलर को झड़ाकर साइड कर दें।
  • इसी तरह से पूरी रंगोली पर खूबसूरत से कलर फिल कर लें।
  • इसे फिक्स करने के लिए फेविकोल और पानी का पतला घोल बनाकर इसके ऊपर ब्रश से पेंट करें।
  • इसी तरह से आप कमल के फूल, लक्ष्मी जी के चरण और अपने पसंद के अलग-अलग डिजाइन बना सकते हैं और दिवाली पर अपने घर के आंगन में इस रंगोली को सजा सकते हैं।
  • ये रंगोली ना ही बिगड़ेगी और आप इस रंगोली का इस्तेमाल सालों साल तक कर सकते हैं।