Diwali 2025 Simple Rangoli Design: 15 मिनट में रंगोली की सिंपल डिजाइन से चमकाएं चौखट

Published : Oct 20, 2025, 06:31 AM IST
simpal rangoli design

सार

Rangoli Design photo simple and beautiful: दिवाली 2025 के लिए चुनें सुंदर और आसान रंगोली की डिजाइन, जो घर को खूबसूरत दिखाने के साथ सकारात्मकता भी लगाएंगी। 

Rangoli Design: देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन दीये जलाने के साथ रंगोली बनाना भी शुभ माना जाता है। अगर आप भी रंगोली बनाना चाहते हैं लेकिन जटिल डिजाइन लगानी नहीं आती है तो परेशान होने की बजाय समय बचाते हुए 10-20 मिनट में बनने वाली ये सिंपल छोटी रंगोली देखें, घर को महकाने के साथ पॉजिटिविटी भी लेकर आएंगी।

आसान रंगोली की डिजाइन

 

टाइम और मेहनत की बचत करते हुए आप इस तरह की सिंपल रंगोली बना सकते हैं। यहां स्क्वायर शेप में पट्टी देते हुए मां लक्ष्मी के चरण बनाए गए हैं। अगर आप चरण पादुकाएं नहीं बनाना चाहते हैं तो स्टीकर यूज करें। आसपास दूसरे रंग से फूल बनाकर दीये लगा दें। ये जल्दी बन भी जाएगी और दिखने में सुंदर भी लगेगी।

ये भी पढ़ें- Kali Chudas Rangoli Design: मां काली की रंगोली से सजाएं घर, दिवाली पर बढ़ेगी रौनक

फूल वाली रंगोली डिजाइन

कलर्स के साथ कंफर्टेबल नहीं है तो फ्लावर रंगोली ट्राई कर सकते हैं। तस्वीर में गेंद के फूल से स्क्वायर शेप बनाते हुए उसके ऊपर स्वास्तिक नहीं बल्कि मिलता-जुलता डिजाइन बनाया गया है, इसके लिए तरह-तरह के फ्लावर का यूज किया गया है। आप ऐसी रंगोली पूजा घर के लिए चुन सकते हैं।

नए डिजाइन की रंगोली

 

गोलाकार और स्क्वायर शेप हटकर दीपावली पर आप पान शेप रंगोली बनाएं। ये बनाने में जितनी आसान है, दिखने में उतनी ही सुंदर लगेगी। आप इसे पूजा घर या घर के मुख्य द्वार पर बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Mor Rangoli Design: मोर के बिना अधूरी है दिवाली की रंगोली, देखें 10 डिजाइन

राउंड रंगोली डिजाइन

 

सिंपल बट एस्थेटिक लुक वाली ये राउंड रंगोली प्यारी लग रही है। इसे आप रंग-बिरंगे फूलों के अलावा कलर्स से भी बना सकते हैं। तस्वीर 5 लेयर तक अलग-अलग फ्लावर से सजावट करने के बाद बीच में लक्ष्मी जी के पैर बने हैं।

लोटस रंगोली डिजाइन

दीवाली पर कमल की फूल डिजाइन पर भी रंगोली बनाई जा सकती है। यहां पर्पल और हरे रंग से लोटस बनाते हुए उसके ऊपर बड़ा सा दीपक बनाया गया है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बोट नेक आउटफिट के साथ ट्राई करें ये 7 हेयरस्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
डार्क सर्कल्स को बिना हैवी मेकअप के करें कवर, अपनाएं ये आसान टिप्स