
Nita Ambani Saree Designs: 60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी के ग्रेस के आगे अच्छी-अच्छी हसीनाएं फेल हो जाती हैं। एक बार फिर उन्होंने लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में आयोजित किए गए एक फंक्शन में कांजीवरम साड़ी में महफिल लूट ली। मॉडर्न ज्वेलरी, सेटल मेकअप और स्टाइलिश ब्लाउज में नीता अंबानी का लुक देखते बन रहा था। यहां देखें उनके लुक से जुड़ी हर डिटेल।
इवेंट के लिए नीता अंबानी ने स्वदेशी ब्रांड की सिल्क कांजीवरम साड़ी को चुना। जिसे आर वर्धन ने डिजाइन किया गया है। साड़ी को सनसेट शेड यानी बेबी पिंक और कॉपर के कलर कॉम्बिनेशन में रखा गया है। साड़ी से ज्यादा खास पल्लू लग रहा है, जिसे रियल सिल्वर कटवर्क और फ्लोरल एंब्रॉयडरी पर तैयार किया गया है। जो आउटफिट हाइलाइट कर रहा है। इस बार प्लेन और वन थर्ड स्लीव से हटकर नीता अंबानी ने Corset Blouse ऑफ शोल्डर पैटर्न पर चुना। इसे भी बैज्वैल्ड बटन और जरदोजी बॉर्डर पर डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें- 70 कैरेट के पन्ने से सजी ईशा अंबानी, फैशन के आगे मां नीता अंबानी भी फेल !
नीता अंबानी ने रानी हार और लॉन्ग एमराल्ड नेकलेस की बजाय Emerald Diamond Studded Necklace कैरी किया है। इसमें टियर ड्रॉप पैटर्न पर अपर साइड दो बड़े हीरे लगे हैं, जबकि फ्रंट पर पन्ना रखा गया है। डायमंड पचेली बैंगल और फ्लोरल ओवर डायमंड रिंग (Diamond Ring) लुक में चार चांद लगा रही है।
ये भी पढ़ें- 250Rs में खरीदें सफेद मोती झुमके, लाइटवेट में पाएं प्रिंसेस लुक
इसके अलावा, सोशल मीडिया नीता अंबानी रिलायंस दीवाली पार्टी लुक भी वायरल हो रहा है। उन्होंने पर्पल कलर कीस बनारसी सिल्क साड़ी पहनी है। साड़ी में सोने के धागों के साथ फ्लोरल कढ़ाई की गई है। उन्होंने पर्ल ज्वेलरी और मैचिंग ब्लाउज के साथ लुक कंप्लीट किया।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.