दिवाली वीकेंड के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, कसौली से अंडमान तक के 6 बेस्ट रिजॉर्ट्स

Published : Oct 24, 2024, 06:45 PM ISTUpdated : Oct 24, 2024, 06:59 PM IST
beach resort

सार

Best Hotel & Resort in India: दीपावली का लॉन्ग वीकेंड रिलेक्स करने और नेचर का आनंद उठाने के लिए बेस्ट समय है। कसौल, गिर, अंडमान से लेकर कूर्ग और हिमाचल प्रदेश तक के फेमस होटल्स में लग्जरी छुट्टियां मनाएं और अपनी दिवाली को यादगार बनाएं।

ट्रैवल डेस्क।  दीपावली का पर्व आने वाला है। ज्यादातर लोग ऑफिस से छुट्टी लेकर घर जाते हैं लेकिन आपको ट्रेवल करना पसंद हैं और ऐसी जगह की तलाश हैं जहां पर रिलेक्स होने के साथ नेचर का लुत्फ उठा सकें तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, दिवाली का पर्व लॉन्ग वीकेंड पर आ रहा है। ऐसे में आप 4-5 दिन की यात्रा तो आराम से कर सकते हैं। आज आपको कसौली से लेकर अंडमान निकोबार के फेमस होटल के बारे में बताएंगे,जो लग्जरी फील देने के साथ दिवाली की छुट्टियों को यादगार बना देंगे, तो चलिए फटाफटा उन जगहों के बारे में आपको बताते हैं।

1) गुजरात स्थित आरामनेस गिर

गुजरात ट्रेवल के लिए खूबसूरत राज्य है। यहां पर गुजराती कल्चर को पास से निहार सकते हैं। गिर नेशनल पार्क के किनारे स्थित आरामनेस गिर होटल अपनी खास थीम के लिए जाना जाता है। ये ईको विलेज है। जहां पर 18-20 शानदार कॉटेज स्थित हैं। ये जगह क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट हैं। यहां पर आप पार्टनर के साथ आ सकते हैं। इस रिजॉर्ट में हर कॉटेज के साथ प्राइवेंट पूल दिया गया है। यहां से जंगल के अद्भुत नजारें देखने के साथ सफारी का आनंद भी ले सकते हैं।

2) कूर्ग का अयातना कूर्ग होटल

कूर्ग को 'भारत का स्कॉटलैंड'  कहा जाता है। यहां पर आपको कई खूबसूरत रिसॉर्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन अयातना उनमें सबसे अलग है। इसे खास होटल में स्थित प्राइवेट वॉटरफॉल बनाता है। यहां पर सोलों ट्रेवलर से लेकर फैमिली तक की हर मौसम भीड़ रहती है। कूर्ग में जिपलाइनिंग और रोप कोर्स जैसी मजेदार एक्टिविटीज भी हैं। इसके अलावा चाय-बागान और हरे-भरे पहाड़ मन को भा जाएंगे।

3) हैवलॉक द्वीप तिलार सिरो, अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार की खूबसूरती के पर्यटक दिवाने हैं। बीते कुछ सालों में यहां टूरिस्ट की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अगर आप भी सफेद रेत के साथ नीले समंदर को निहारना चाहते हैं तो हैवलॉक द्वीप आ सकते हैं। यहां पर स्थित तिलार सिलो रिजॉर्ट अपने परफेक्ट व्यू के लिए जाता है। ये विला प्राइवेट बालकनी के साथ रेत के बीच कॉटेज उपलब्ध कराता है। यहां पर स्कूबा डाइविंग वॉटर एक्टिविटी भी होती है। जिसका मजा उठा सकते हैं।

4) मोक्ष हिमालय स्पा रिसॉर्ट, हिमाचल प्रदेश

बीच और हरियाली नहीं देखनी हैं तो आप हिमालय की हसीन वादियों का दीदार कर सकते हैं। दरअसल, हिमाचल प्रदेश स्थित मोक्ष हिमालय स्पा रिसॉर्ट स्वर्ग से कम नहीं है। खास बात है कि यहां पर आप बाइक या फिर ट्रैकिंग कर नहीं पहुंच सकते हैं। यहां जाने के लिए केबर कार की सवारी करनी होगी। रिजॉर्ट में वॉर्म स्पा, इन्फिनिटी पूल और जकूजी का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई स्पोर्ट्स एक्टिवीटीज भी होती हैं।

5) अमाया रिजॉर्ट, कसौली, हिमाचल प्रदेश

यह रिसॉर्ट पहाड़ों की शांत वादियों में स्थित है, जहां आप भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर वक्त बिता सकते हैं। ये रिजॉर्ट मॉर्डन-ट्रेडिशनल थीम पर तैयार किया गया है। जो पर्यटकों को खूब भाता है।

6) सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा, राजस्थान

राजस्थान का हर अंदाज निराला है। जयपुर से लेकर उदयपुर तक एक से बढ़कर एक शाही होटल और रिजॉर्ट आपको मल जाएंगे। इन्हीं में से एक है सिक्स सेंस फोर्ट। इस किले का निर्माण 14वीं शताब्दी में किया गया था हालांकि अब इसे आलीशान रिजॉर्ट बना दिया गया है। यहां पर 48 शानदार सुइट्स स्थित हैं,इस किले की नक्काशी और वास्तुकला आपको राजस्थान के इतिहास से रुबरू कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें- ट्रैकिंग के शौकीन? घूम आएं हिमालय की गोद में बसा ये श्री कृष्ण मंदिर

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गोल सर्कल मेहंदी की 7 ट्रेंडी डिजाइन, हथेली और पैरों पर लगेगी एलिगेंट
बिना ब्रश भी मिलेगा परफेक्ट स्मोकी आई लुक, जानिए आसान मेकअप हैक