
लाइफस्टाइल डेस्क. अगर आप साल 2025 में दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं, तो लहंगे के रंग और डिज़ाइन का चुनाव बहुत ही खास होना चाहिए। हर साल वेडिंग फैशन में नए रंग और ट्रेंड्स आते हैं, और आने वाले साल में कुछ रंग ऐसे होंगे जो दुल्हनों के बीच खूब पॉपुलर होंगे। यहां हम आपके लिए लाए हैं 2025 के टॉप 5 लहंगा रंग, जो आपकी शादी में ट्रेंड सेट करने में मदद करेंगे।
मिरर, सीक्वेंस वर्क के साथ मेटालिक सिल्वर लहंगा
साल 2025 में मेटालिक सिल्वर रंग का लहंगा बहुत ट्रेंड में रहने वाला है। यह रंग मॉडर्न और ग्लैमरस लुक के लिए परफेक्ट है। सिल्वर मिरर वर्क और सीक्विन एम्ब्रॉइडरी वाले लहंगे आपको एक्ट्रेस जैसा ब्राइडल लुक देंगे। यह लहंगा शाम की शादी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।
रिच मरून और गोल्डन लहंगा
मरून और गोल्डन का कॉम्बिनेशन हमेशा से क्लासिक और रॉयल लुक देने वाला रहा है। यह पारंपरिक रंग शादी में शाही लुक पाने के लिए परफेक्ट है। गोल्डन ज़री और एंब्रॉयडरी के साथ मरून लहंगा, आपको ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देगा। इस रंग के लेटेस्ट कलेक्शन कई डिजाइनर ने निकाले हैं। जिसमें मनीष मल्होत्रा भी शामिल हैं।
पेस्टल लवेंडर कलर का लहंगा
अगर आप उन लड़कियों में हैं जो डार्क कलर पसंद नहीं करती हैं तो पेस्टल लवेंडर कलर का लहंगा चुन सकती हैं।2025 में पेस्टल शेड्स का क्रेज बढ़ने वाला है, और खासकर लवेंडर रंग दुल्हनों के बीच खूब पसंद किया जाएगा। यह रंग सॉफ्ट और सटल लुक के लिए परफेक्ट है। लवेंडर लहंगे पर हल्की फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी और पर्ल वर्क इसे और भी आकर्षक बनाएंगे।
इलेक्ट्रिक ब्लू
अगर आप अपने ब्राइडल लुक में कुछ बोल्ड और यूनिक चाहती हैं, तो इलेक्ट्रिक ब्लू लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह रंग आपको फ्यूजन और मॉडर्न लुक देगा। सिल्वर और ब्लू का कॉम्बिनेशन इस लहंगे में चार चांद लगाएगा और आपको हर किसी की नजरों का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना देगा।
ब्राइट पीच और पिंक
पीच और पिंक का ब्राइट कॉम्बिनेशन दुल्हनों के बीच हमेशा से हिट रहा है। 2025 में इस कॉम्बिनेशन को और भी अधिक पसंद किया जाएगा, खासकर अगर इसे फ्लोरल मोटिफ्स और ग्लिटर वर्क के साथ डिज़ाइन किया जाए। यह रंग आपकी स्किन टोन को ग्लो देगा और आपको बिल्कुल फ्रेश और यूथफुल लुक में पेश करेगा।
लहंगा के साथ फॉलो करें से स्टाइल टिप्स
मैचिंग ज्वेलरी-लहंगे के रंग के अनुसार ज्वेलरी चुनना बेहद महत्वपूर्ण है। मेटालिक सिल्वर के साथ डायमंड या कुंदन, और मरून के साथ गोल्डन ज्वेलरी बहुत अच्छा लगेगा।
मेकअप- लहंगे के रंग के अनुसार मेकअप भी जरूरी है। पेस्टल लहंगे के साथ नैचुरल और ग्लॉसी मेकअप करें, जबकि ब्राइट और बोल्ड लहंगे के साथ डार्क लिप्स और स्मोकी आइज़ चुनें।
अपनी शादी में हर लड़की सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। इन कलर को आप अपने बकेट लिस्ट में शामिल करके अभी से सर्च अभियान चलाएं। दिल्ली के चांदनी चौक में आपको एक से बढ़कर एक लहंगा कम कीमत में मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप डिजाइनर लहंगा चाहती हैं तो हर जगह बड़े डिजाइनर का स्टोर मौजूद होता है। आप चाहें तो कस्टमाइज भी लहंगा करा सकती हैं इन कलर में।
और पढ़ें:
दिवाली में आपका ब्लाउज दिखेगा अति सुंदर, चुनें Back Latkan के 7 डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.