स्मॉल एंड बिग साइज बकेट शेल्फ
यह वॉल डेकोर डिजाइन बेहद यूनिक और नेचुरल वाइब देने वाला है, जिसमें अलग-अलग साइज की टोकरी को दीवार पर आर्टिस्टिक तरीके से सजाया गया है। इन टोकरी में छोटे-छोटे प्लांट्स रखकर ग्रीनरी का खूबसूरत टच दिया गया है, जो पूरे रूम को फ्रेश और क्लासी लुक देता है। साथ ही वुडन डेकोर पीस और नीचे रखे इंडोर प्लांट्स इस सेटअप को और ज्यादा एस्थेटिक बनाते हैं। यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो अपने घर में बजट फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली डेकोर के जरिए स्टाइलिश बदलाव लाना चाहते हैं।