- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Plants For Cooling Home: लिविंग रूम में AC बिल आएगा आधा, लगाएं ये 6 कूलिंग इंडोर प्लांट
Plants For Cooling Home: लिविंग रूम में AC बिल आएगा आधा, लगाएं ये 6 कूलिंग इंडोर प्लांट
Cooling Plants For Home: गर्मी बढ़ते ही एसी (air conditioner) आसमान छूने लगता है। लेकिन क्या आपको बता है कुछ इंडोर प्लांट्स आपके घर को नेचुरली ठंडा रखने में हेल्प कर सकते हैं। यह कमरे के टेंपरेचर को बैलेंस रखते हैं।

समर का आना और पंखा-एसी का चलना घरों में शुरू हो जाता है। घर में ठंडी-ठंडी हवा खाना तो पहले अच्छा लगता है, लेकिन जब बिजली बिल का आंकड़ा बढ़ता है, तो तन और मन का पारा चढ़ने लगता है। भारी भरकम बिल आधा हो सकता है, अगर आप अभी से अपने कमरे , लिविंग रूम में 6 प्लांट लगाते हैं। तो चलिए बताते हैं 6 इंडोर प्लांट के बारे में जिसे कम बजट में आ लाकर लगा सकते हैं और ये घर को कूल रखने के साथ-साथ एस्थेटिक लुक भी देंगे।
स्नेक प्लांट बिजली बिल को करता है कम
स्नेक प्लांट बहुत ही मजबूत इंडोर प्लांट है। लो मेंटेनेस प्लांट एयर को प्यूरीफाई करता है। यह प्लांट रात में भी ऑक्सीजन देता है। इस प्लांट को घर में लगाने से कमरे का टेंपरेचर कम होता है। आप इस प्लांट को गमले में और पानी दोनों में लगा सकते हैं।
एलोवेरा घर को करता है प्यूरीफाई और कूल में लगाता है दम
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि घर के वातावरण को ठंडा रखने के लिए भी जाना जाता है। यह हवा की नमी को बैलेंस करता है। एलोवेरा भी लो मेंटेंस प्लांट हैं। यह घर की हवा को भी साफ करता है।
अरेका पाम घर को देता है फ्रेश लुक
अरेका पाम एक नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है, जो हवा में नमी बढ़ाकर गर्मी को कम करता है। यह इंडोर एरिया को काफी एस्थेटिक लुक देता है। 250 रुपए में आप बड़ा सा एरिका पाम नर्सरी से लेकर आ सकते हैं।
पीस लिली से इंडोर एरिया बनाएं सुंदर
पीस लिली एयरफ्यूरी फायर प्लांट है। इसकी घनी हरी पत्तियां घर के कमरे में ठंडक एहसास देती है। इसके अंदर से निकला सफेद फूल घर की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करती है।
मनी प्लांट से पैसे की करें बचत
मनी प्लांट बहुत आसानी से बढ़ता है और हवा को फ्रेश बनाता है। इसे आप दीवार या बोतल में लगाकर भी सजावट कर सकते हैं। मनी प्लांट का केयर भी आसान है। मिट्टी में अगर प्लांट लगाते हैं, तो ग्रोथ ज्यादा तेजी से होती है। कम मेहनत में आप अपने घर को इससे गॉर्जियस लुक दे सकते हैं।
Diy Sauce Bottle Planter: सॉस बोतल से बनाएं क्यूट+स्टाइलिश प्लांटर, किचन स्लैब में फैलेगी हरियाली
फर्न से घर को करें ग्रीन
फर्न प्लांट हवा में नमी बनाए रखता है और गर्मी को कम करता है। यह लिविंग रूम को फ्रेश और कूल लुक देता है। प्लांट को घर में लगाने से यह नमी को बढ़ाते हैं और घर को नेचुरली ठंडा रखते हैं। फ्रेश एयर सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। अगर घर में आप इन प्लांट को रखते हैं, तो एसी ज्यादा देर मत चलाएं। दिन भर में 2 घंटे और रात में 2 घंटे चलाकर बंद कर दें। इससे बिजली बिल कम आएंगे।
और पढ़ें: Garden का ‘छोटा हीरो’! बिना मेहनत गुलाब रहेंगे हेल्दी, बस एक कीड़ा कर देगा ऐसा कमाल