आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कलेक्शन आमतौर पर हर महिला के पास होती है। ढेर सारी इयररिंग्स, नेकलेस, ब्रेसलेट, रिंग जैसी ज्वेलरी हर किसी के पास होती है। लेकिन यह कई बार आपस में उलझ जाती है, या फिर ड्रेसिंग टेबल पर बिखरी रहती है। इस सजाने के लिए हम महंगे ऑर्गेनाइजर लेकर आते हैं, जबकि इसकी जरूरत नहीं होती है।घर में पड़े पुराने कार्डबोर्ड से आप बेहद खूबसूरत और डिजाइनर ज्वेलरी ऑर्गनाइजर बना सकती हैं। ये DIY आइडियाज न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं बल्कि आपके कमरे को भी स्टाइलिश लुक देंगे।