Thermocol Craft Idea: बेकार थर्माकोल को दें स्टाइलिश और मॉडर्न लुक

Published : May 22, 2026, 07:00 AM IST

Thermocol Craft DIY: जब भी घर में नया फ्रिज, एसी या माइक्रोवेव आता है, तो उसके साथ थर्माकोल बॉक्स और शीट्स भी आती हैं। आमतौर पर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इससे कई शानदार और यूजफुल चीजें बनाई जा सकती हैं। 

PREV
15
थर्माकोल से बनाएं वॉल डेकोर

अगर आप घर की दीवारों को मॉडर्न और क्रिएटिव लुक देना चाहते हैं, तो थर्माकोल से खूबसूरत वॉल डेकोरेशन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए थर्माकोल शीट को फ्लावर, बटरफ्लाई या ज्योमेट्रिक शेप में काट लें। अब इसे एक्रेलिक कलर या स्प्रे पेंट से सजाएं। आप चाहें तो उस पर पेंटिंग, ग्लिटर या स्टोन वर्क भी कर सकते हैं। इसके बाद इसे दीवार पर चिपका दें। यह आपके घर को बेहद स्टाइलिश और यूनिक लुक देगा।

और पढे़ं- हैंगिंग होम डेकोर 7 आइटम, 200Rs में बदले घर की वाइब

25
थर्माकोल बर्ड हैंगिंग डिजाइन

थर्माकोल की मदद से आप खूबसूरत बर्ड हैंगिंग भी बना सकते हैं। इसके लिए हाफ मून शेप में थर्माकोल काटें और उसके नीचे स्टार या हार्ट शेप की हैंगिंग लगाएं। अब इसके ऊपर सफेद रंग का बर्ड या डक डिजाइन बनाकर चिपकाएं। चाहें तो इसे कार्डबोर्ड शीट पर लगाकर वॉल हैंगिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बच्चों के कमरे और लिविंग एरिया में बहुत सुंदर लगता है।

35
इविल आई हैंगिंग बनाएं

थर्माकोल के छोटे-छोटे टुकड़ों को गोल आकार में काटकर इविल आई हैंगिंग भी बनाई जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले राउंड शेप को सफेद रंग से पेंट करें और उसके ऊपर ब्लू और ब्लैक कलर से इविल आई डिजाइन बनाएं। नीचे पोम-पोम या मोती की हैंगिंग लगाएं और ऊपर हुक जोड़ दें। इसके बाद इसे दीवार, बालकनी या मेन गेट पर टांग दें।

45
साउंडप्रूफ रूम के लिए करें इस्तेमाल

अगर आप अपने कमरे को साउंडप्रूफ बनाना चाहते हैं, तो थर्माकोल शीट्स काफी काम आ सकती हैं। इन्हें दीवार और दरवाजों पर चिपकाकर नॉइज को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आप चाहें तो इन शीट्स को रंग बिरंगे कलर से पेंट करके मॉडर्न डिजाइन भी दे सकते हैं।

55
लैंप और कैंडल होल्डर बनाएं

थर्माकोल से खूबसूरत लैंप शेड और कैंडल होल्डर भी तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए थर्माकोल में छोटे-छोटे कटआउट बनाएं और उसमें LED लाइट लगाएं। आप चाहें तो टी लाइट कैंडल होल्डर भी बना सकते हैं। रात के समय यह घर को बहुत ही सुंदर और कोजी लुक देता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories