Water Fountains: इन दिनों गार्डन और घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग अलग-अलग डेकोरेटिव पीस ले रहे हैं। इसी में एक नाम है, वाटर फाउंटेन का, जिसे लगाते ही इसके कलक-कलक की आवाज से पूरा माहौल बदल जाता है। आइए दिखाते हैं, बजट में फाउंटेन डिजाइन।
घर और गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आजकल मिनी वाटर फाउंटेन डेकोर काफी ट्रेंड में हैं। पानी की हल्की आवाज और खूबसूरत डिजाइन घर के माहौल को लग्जरी और पीसफुल बना देते हैं। सबसे बड़ी बात कि आजकल मार्केट में यह बेहद कम कीमत में मौजूद हैं। 1,000 रुपये के अंदर कई स्टाइलिश वाटर फाउंटेन आसानी से मिल जाते हैं, जो आपके लिविंग रूम, बालकनी या गार्डन को शानदार लुक दे सकते हैं।
26
लोट्स लीफ वॉटर फाउंटेन
गोल्डन कलर में लोट्स लीफ वाटर फाउंटेन बेहद ही सुंदर लगती है। 4 पेट्लस पर पानी की धारा गिरती है, तो इसे देखना काफी रिलैक्सिंग होता है। यह घर को या फिर गार्डन को प्रीमियम लुक देता है। मिशो या फिर अमेजन पर आप इस तरह के डिजाइन को 1000 रुपए के अंदर ले सकती हैं।
36
स्टोन फिनिशिंग वाटर फाउंटेन
अगर आपको अपने लिविंग रूम या गार्डन में नेचर से इंस्पायर वाटर फाउंटेन रखना है, तो स्टोन फिनिशिंग डिजाइन चुनें। इसमें इंटर्नल एलईडी लाइट लगी होती है, जो रात में और भी खूबसूरत लगती है।
46
सिरेमिक वाटर फाउंटेन
सिरेमिक फिनिश वाले फाउंटेन मॉडर्न होम डेकोर के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इनकी चमकदार डिजाइन घर को लग्जरी टच देती है। सीढ़िनुमा यह फाउंटेन होता है, जो गार्डन या फिर लिविंग रूम में रख सकते हैं।
56
बुद्धा थीम वाटर फाउंटेन
बुद्धा डिजाइन वाले वाटर फाउंटेन घर में पॉजिटिव और शांत माहौल बनाने के लिए पसंद किए जाते हैं। इन्हें लिविंग एरिया या मेडिटेशन कॉर्नर में रखा जा सकता है। इस तरह के फाउंटेन मिशो पर 1000 रुपए में आ जाएंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.